फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में कास्टिंग काउच और शॉर्टकट को लेकर 'तेरी भाभी है पगले' फिल्म की एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान

Sun, 08 Jul 2018 06:45 PM IST
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Jul 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress nancy marwaha interview
नैन्सी मारवाह
बॉलीवुड में शॉर्ट कट से आगे बढ़ने वाले भविष्य में फंसते हैं। ऐसे ही लोग सबसे ज्यादा कास्टिंग काउच का शिकार हो जाते हैं। मैं खुशनसीब हूं कि ऐसे लोगों से पाला नहीं पड़ा।

यह कहना है फिल्म एक्ट्रेस नैन्सी मारवाह का।  उनकी फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ अगले सप्ताह रिलीज हो रही है। नैन्सी ने बताया की फिल्म इंडस्ट्री में हर तरह के लोग हैं। ये आपके ऊपर है कि इसे कैसे लेते हैं। शॉर्टकट पाने वाले लोग अक्सर कास्टिंग काउच का शिकार हो जाते हैं। मैं खुशनसीब हूं कि ऐसे लोगों से पाला नहीं पड़ा। 

 

कानपुर के रतनलाल नगर में रहने वाली नैंसी मारवाह 13 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म ‘तेरी भाभी है पगले’ में नजर आएंगी। नॉस्ट्रम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विनोद तिवारी ने किया है। नैंसी के साथ फिल्म में अमन वर्मा, रजनीश दुग्गल, दीपशिखा नागपाल, मुकुल देव, कृष्णा अभिषेक, नाज हुसैन, ख्याली, सुनील पाल भी हैं। स्वरूप नगर स्थित रेस्त्रां में आयोजित वार्ता में नैंसी ने बताया कि यह उनकी तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह गोविंदा के साथ आ गया 'हीरो' और जिमी शेरगिल के साथ 'ये तो टू मच हो गया' फिल्म में काम कर चुकी हैं।

 




   

bollywood actress nancy marwaha interview
नैन्सी मारवाह
पांच साल पहले मुंबई का रुख करने वाली नैंसी ने बालाजी टेलीफिल्म के सीरियल ‘किन्ना सोणा तेनूं रब ने बनाया’ से करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने कई कमर्शियल एड, एलबम में भी काम किया। नैंसी ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'कमिटमेंट 60 आवर्स' है। इस फिल्म में वह नेपाल के सुपरस्टार निखिल उपरेती के साथ नजर आएंगी। 

अगली स्लाइड में पढेंः- नैनसी नें डीबीएस कॉलेज से किया है बीए...

 

bollywood actress nancy marwaha interview
नैन्सी मारवाह

सरदार हरभजन सिंह मारवाह और परमजीत कौर की बेटी नैंसी ने मोहन विद्या मंदिर से 12वीं और डीबीएस कॉलेज से बीए किया है। पढ़ाई में अव्वल रहने वाली नैंसी बचपन से शीशे के सामने डांस और एक्टिंग का अभ्यास करती थीं। उन्होंने बताया कि जब पांच साल पहले मुंबई का रुख किया तो फैमिली ने पूरा सपोर्ट किया। 
 

अगली स्लाइड में पढेंः- बॉलीवुड में बस गया है मिनी कानपुर...

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress nancy marwaha interview
नैन्सी मारवाह

नैंसी कहती हैं कि 'तेरी भाभी है पगले' मूवी में उन्होंने मराठी किरदार निभाया है। कई बार लोग कहते हैं कि सिख परिवार से हूं, मराठी बोलने में दिक्कत नहीं आई। तब मैंने जवाब दिया कि कानपुर की रहने वाली हूं इसलिए कोई भी लैंग्वेज बुलवा लो। नैंसी कहती हैं कि 'बॉलीवुड में मिनी कानपुर बस गया है। जब मैंने लोगों को अपना परिचय दिया तो बोले आप भी कानपुर से हो।'  

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed