फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा सांसद ने सीएम तक पहुंचाई 'शराब वाली बात' तो नरेश अग्रवाल ने ये कह दिया

Tue, 08 Jan 2019 10:19 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Jan 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
bjp leader naresh agrawal statement in distribution of liquor in a confrence
डेमो पिक
हरदोई जिले के सदर सांसद अंशुल वर्मा ने पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल पर अनुसूचित जाति सम्मेलन में लंच पैकेटों के जरिये शराब बांटने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वर्मा ने कहा है कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह पासी समाज के हित में सड़क पर उतरेंगे। इस मामले में नरेश अग्रवाल ने बिना किसी का नाम लिए दो टूक कह दिया है कि ऐसे लोगों को वह कोई तवज्जो नहीं देते हैं। इसके बाद जिले की राजनीति में सियासी घमासान होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
bjp leader naresh agrawal statement in distribution of liquor in a confrence
डेमो पिक
सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुए सदर सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि रविवार को अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन श्रवण देवी मंदिर परिसर में किया गया था। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल की ओर से आयोजित सम्मेलन के दौरान मौजूद क्षेत्रवासियों और बच्चों के मध्य लंच पैकेटों में शराब की शीशी का वितरण किया गया।

 
bjp leader naresh agrawal statement in distribution of liquor in a confrence
डेमो पिक
अंशुल वर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी जिस संस्कृति की दुहाई देती है, उसे नरेश अग्रवाल भूल गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पासी समाज से होने के कारण वह इस समाज को नशे जैसी कुप्रवृत्तियों से दूर रहने के लिए जागरूक करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader naresh agrawal statement in distribution of liquor in a confrence
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल ने पासी समाज का उपहास करते हुए जनपद के प्रख्यात शक्तिपीठ में शराब बांटने जैसा निंदनीय कार्य किया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी गई है। इस प्रकार की गतिविधियों को अगर पार्टी गंभीरता से नहीं लेती है तो सड़क पर उतरकर पासी समाज के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

 
विज्ञापन
bjp leader naresh agrawal statement in distribution of liquor in a confrence
डेमो पिक
इस मामले में नरेश अग्रवाल ने कहा कि जो लोग गंभीर नहीं होते, उनको वो कोई तवज्जो नहीं देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed