फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की कोर्ट में हुई पेशी, पत्नी श्वेता मिली तो फफक कर रोई

Sun, 18 Oct 2020 08:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Oct 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Bikru Case: Kakadev police will go to Mati jail for questioning Vikas Dubey's treasurer Jai
पुलिस हिरासत में जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के गुर्गे जयकांत बाजपेई की कार में सचिवालय का फर्जी पास लगे होने के मामले में काकादेव पुलिस माती जेल जाकर जय से पूछताछ करेगी और उसके बयान दर्ज करेगी। काकादेव पुलिस की अर्जी को मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (सीएमएम) चिंताराम ने मंजूर कर लिया है।
Bikru Case: Kakadev police will go to Mati jail for questioning Vikas Dubey's treasurer Jai
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई - फोटो : amar ujala
इस मुकदमे के अलावा नजीराबाद थाने में दर्ज बलवा व मारपीट के एक अन्य मामले में भी जय का वारंट तामील करा दिया गया है। कोर्ट ने जय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। अगली पेशी 30 अक्तूबर को होगी। बिकरू कांड में आरोपी जयकांत बाजपेई को कड़ी सुरक्षा में माती से कानपुर लाया गया।

 
Bikru Case: Kakadev police will go to Mati jail for questioning Vikas Dubey's treasurer Jai
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे - फोटो : amar ujala
वर्चुअल माध्यम से सीएमएम कोर्ट में जय की पेशी हुई। काकादेव एसएसआई मणिभूषण शुक्ला ने जयकांत की कार में सचिवालय का फर्जी पास लगे होने के मामले में दर्ज धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े के मुकदमे में जय से पूछताछ के लिए सीएमएम कोर्ट से अनुमति मांगी। कोर्ट से आदेश मिल गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bikru Case: Kakadev police will go to Mati jail for questioning Vikas Dubey's treasurer Jai
जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
वहीं जय के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित की ओर से नजीराबाद थाने में दर्ज मारपीट और बलवा के एक मामले में जय को तलब करने के लिए सीएमएम कोर्ट में अर्जी दी गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने वारंट तामील करा दिया है। दोनों वारंट तामील होने के बाद अब कानपुर कोर्ट में भी जय के मामलों की सुनवाई शुरू हो जाएगी। शिवाकांत ने बताया कि जल्द ही वह मारपीट के मामले में जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी देंगे।

 
विज्ञापन
Bikru Case: Kakadev police will go to Mati jail for questioning Vikas Dubey's treasurer Jai
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
शांत रहा जय, मिलने पहुंची श्वेता
जय की पेशी के दौरान सीएमएम कोर्ट के बाहर जय की पत्नी श्वेता समेत परिवार की अन्य महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। जय को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखा गया था। हिरासत के दौरान जय गुमसुम और शांत दिखा। जब श्वेता जय से मिली तो फफक कर रो पड़ी। परिवारवालों और अपने अधिवक्ता के अलावा उसने किसी से बातचीत नहीं की। पुलिसकर्मियों के सवालों पर भी वह घुमा-फिराकर ही जवाब दे रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed