कानपुर देहात के रसूलाबाद इलाके में हुए एक हादसे में 25 दिन की मासूम बच्ची नदी में बह गई। टेम्पो के साथ नदी में डूबे 8 लोगों को सही सलामत निकाल लिया गया लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। टेंपो में चालक सहित आठ लोग सवार थे।
साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ दर्दनाक हादसा
2 of 6
नदी में टेम्पो गिरने के बाद जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लालाभगत के पास साइकिल सवार को बचाने में सवारियों से भरा टैम्पो गहरी नदी में पलट गया। इस दुर्घटना के बाद सभी सवारियां नदी में डूबने लगीं गांववालों ने किसी तरह 6 लोगों को बाहर निकाल लिया।
25 साल की मासूम बच्ची का नहीं लगा कोई सुराग
3 of 6
टेम्पो नदी में गिरते पर अफरा-तफरी का माहौल
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
नदी में डूबी 25 साल की मासूम बच्ची का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बच्ची बहकर आगे चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर टैम्पो को नदी से बाहर निकाला। घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। इस दुर्घटना में साइकिल सवार भी घायल हो गया है।
बेकाबू टेम्पो नहर में गिरा
4 of 6
टेम्पो को नदी से निकालने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
सिमरिया ठठिया, कन्नौज निवासी सुधा (30) पत्नी जय सिंह ने बताया कि टेंपो में चालक सहित आठ लोग सवार थे। वह असालतगंज से गैस लेने जा रही थी। लाला भगत पुल के निकट टेंपो साइकिल चालक को टक्कर मारते हुए राम गंगा नहर में जा गिरा। इससे उसकी नाक में चोंट आई है। वहीं मंजू देवी पत्नी नन्हें निवासी सिमरिया की नवजात बच्ची नहर में बह गई।
क्रेन से टेम्पों को निकाला बाहर
5 of 6
नदी से टेम्पो निकालते हुए ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला कानपुर
अधिक पानी और तेज बहाव होने के चलते बच्ची का पता नहीं लग सका। टेम्पो की टक्कर से घायल साइकिल सवार इबरार अली पुत्र मोहब्बत अली निवासी नैनपुर कसमढ़ा तथा सुधा को सीएचसी रसूलाबाद भेजा गया। वहीं नंद किशोर पुत्र होरीलाल, उमाकांती पत्नी अरविंद कुमार, गुड्डी देवी पत्नी रामशरण निवासी सिमरिया ठठिया, कन्नौज बाल- बाल बच गए।