फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपके सवालों का जवाब देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 25 Mar 2018 08:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Mar 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
ask question about kanpur city to cm yogi adityanath
अमर उजाला संवाद
सोमवार 26 मार्च का दिन कानपुर के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा। पीएसआईटी भौंती में आयोजित ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के सवालों का सीधा जवाब देंगे।


 
ask question about kanpur city to cm yogi adityanath
अमर उजाला संवाद
इसके अलावा बॉलीवुड और खेल से जुड़ी बड़ी-बड़ी हस्तियां जनता से रूबरू होंगी। सोमवार को सुबह 9:10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद इंटरनेशनल लाइफ कोच गौर गोपाल दास सुबह 11 बजे से आधुनिक समाज की चुनौतियों का सामना करने के तरीके बताएंगे। दोपहर 12 बजे से बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम फिल्म इंडस्ट्री में कानपुर के योगदान पर चर्चा करेंगे।

 
ask question about kanpur city to cm yogi adityanath
अमर उजाला संवाद
इसी क्रम में दोपहर 12:30 बजे से जिमनास्ट दीपा करमाकर और जिमनास्ट कोच बिश्वेसर नंदी उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स में करियर तलाश रहे युवाओं का मार्ग दर्शन करेंगे। दोपहर 02:15 बजे मशहूर गीतकार इरशाद कामिल साहित्य लेखन की बारीकियां समझाएंगे और उन्हीं के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर अपनी बात रखेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ask question about kanpur city to cm yogi adityanath
अमर उजाला संवाद
संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर उत्तर प्रदेश में खेल विकास को लेकर लोगों से संवाद करेंगे। दोपहर 03:45 बजे चर्चाओं के बीच कनपुरिया कॉमेडी का तड़का लगाने राजू श्रीवास्तव मंच पर आएंगे। शाम 04:15 पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के विकास के बारे में जनता के सवालों का जवाब देंगे।

 
विज्ञापन
ask question about kanpur city to cm yogi adityanath
अमर उजाला संवाद
शाम 05:30 बजे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना प्रतिभावान युवाओं को क्रिकेट में बेहतर करियर बनाने के टिप्स देंग। इसी क्रम में भारतीय पैरालिंपियन देवेंद्र झाझड़िया भी लोगों से संवाद करेंगे। शाम 6:00 बजे द इंक बैंड मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed