{"_id":"5ab686c04f1c1b51408b4d02","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-statement-about-mayawati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन मायावती बताएं, गेस्ट हाउस कांड का जिम्मेदार कौन: डिप्टी सीएम केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन मायावती बताएं, गेस्ट हाउस कांड का जिम्मेदार कौन: डिप्टी सीएम केशव मौर्य
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसादउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
राज्यसभा की दस सीटाें पर हुए चुनाव में भाजपा द्वारा नाै सीटें जीतने के बाद कानपुर अाए उप मुख्य मंत्री केशव मौर्य ने बसपा सुप्रीमाे मायावती काे लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उप मुख्य का यह बयान सपा अाैर बसपा के गठबंधन से जाेड़ कर देखा जा रहा है।
Trending Videos
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के कानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा - बसपा गठबंधन पर बसपा सुप्रीमों पर मायावती पर शनिवार को श्यामनगर भगवती गेस्ट हाउस में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर स्टेट गेस्ट हाउस कांड में अखिलेश गलती नहीं थी, तो उसका कौन जिम्मेदार है, वह अपनी राय दें।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
अखिलेश पर तंज कसा कि जब वह अपने पिता, चाचा के नहीं हुए तो फिर बुआ (मायावती) के कैसे हो सकते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा 2014, विधानसभा 2017 के बाद राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उन्होंने स्टेट गेस्ट हाउस कांड पर कहा कि बहन मायावती और उनके सम्मान को बचाने का काम भाजपा के ब्रम्हदत्त द्धिवेदी ने किया था, वह आज इस दुनियां में नहीं है। सपा - बसपा के वर्ष 2019 के गठबंधन पर कहा कि वह चाहें तो आज ही सपा - बसपा 2024 तक का गठबंधन कर लें।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता उनके साथ हैं, कहा कि बसपा को अब जीरो ही मिल रहा है। फूलपुर, गोरखपुर हार पर कहा कि यह छोटी से असफलता, लोकसभा( वर्ष 2019) की बड़ी जीत के रूप में परिवर्तित होगी।