फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में कैदियों की कट्टेबाजी पर अधीक्षक का अजीबोगरीब बयान, बोले- मिट्टी की है पिस्टल

Thu, 27 Jun 2019 06:05 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
unnao jail video viral case, statement of superintendent says pistol made by clay
जेल में कैदियों की कट्टेबाजी पर अधीक्षक का अजीबोगरीब बयान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिला जेल में दो बंदियों का पिस्टल लहराने वाला वीडियो वायरल होते ही समूचे विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में जेल अधीक्षक एके सिंह का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। अधीक्षक के मुताबिक वीडियो में दिखाया जा रहा पिस्टल मिट्टी का है और बोतल में शराब नहीं सरसों का तेल भरकर शराब बताने का नाटक किया गया है।

unnao jail video viral case, statement of superintendent says pistol made by clay
जेल में कैदियों की कट्टेबाजी पर अधीक्षक का अजीबोगरीब बयान - फोटो : अमर उजाला
जो भोजन प्लेटों में रखा है उसमें कुछ भी ऐसा नहीं है जो बाहर से आया हो। हालांकि जेल परिसर में मोबाइल फोन का प्रयोग और वीडियो रिकॉर्डिंग के सवाल को वह टाल गए। बताया कि कुछ जेल कर्मियों ने दबाव बनाने के लिए यह कृत्य किया है।
unnao jail video viral case, statement of superintendent says pistol made by clay
जेल में कैदियों की कट्टेबाजी पर अधीक्षक का अजीबोगरीब बयान - फोटो : ANI
इस मामले ने योगी सरकार की भी नींद उड़ा दी है। राज्य जेल मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने डीआईजी रेंज लखनऊ को जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद जेल के चार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। वहीं उनके तबादले भी कर दिए गए हैं। साथ ही वीडियो में शामिल दो कैदियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao jail video viral case, statement of superintendent says pistol made by clay
उन्नाव जिला कारागार - फोटो : अमर उजाला
वहीं राज्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ जेल महानिदेशक ने भी घटना का संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि ऐसी कोई घटना नहीं होगी क्योंकि किसी को भी योगी राज में कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
unnao jail video viral case, statement of superintendent says pistol made by clay
जेल में कैदियों की कट्टेबाजी पर अधीक्षक का अजीबोगरीब बयान - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में जेल परिसर में पिस्टल लहराते दिख रहा कैदी मेरठ भतीपुर थाना किठौर निवासी अमरीश सिंह हत्या और लूट के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। जबकि उसका साथी रायबरेली हसनपुर बछरावां निवासी गौरव प्रताप सिंह उर्फ अंकुर लखनऊ के थाना नाका में दर्ज हत्या के एक मुकदमे में विचाराधीन बंदी है। गौरव सिंह 31 मार्च 2017 और अमरीश सिंह 11 फरवरी 2017 से उन्नाव जेल में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed