{"_id":"5c4c4450bdec220c0c3211ab","slug":"amar-singh-birthday-special-and-his-statement-about-mulayam-mayawati-and-shivpal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'dy Spcl: मायावती को जोगिनी, मुलायम को फुटबॉल और शिवपाल को धर्मपिता बताने वाले 'अमर सिंह के किस्से'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
B'dy Spcl: मायावती को जोगिनी, मुलायम को फुटबॉल और शिवपाल को धर्मपिता बताने वाले 'अमर सिंह के किस्से'
Sun, 27 Jan 2019 06:04 AM IST
प्रशांत कुमार
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत कुमार द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 जनवरी 1956 को आजमगढ़ में जन्मे अमर सिंह का इटावा से गहरा नाता रहा है। मुलायम के बेहद करीबी और यादव परिवार के सदस्य कहे जाने वाले अमर सिंह का जन्मदिन है। सपा की सियासत में कभी अच्छा खासा प्रभाव रखने वाले अमर सिंह इन दिनों यादव कुनबे से खफा हैं।
अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह समाजवादी पार्टी के महासचिव व राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। 6 जनवरी 2010 को अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था। वर्ष 2016 में इनकी समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी हुई और राज्य सभा के लिए चुने गये। लेकिन परिवार में मचे घमासान के बीच अमर सिंह का मुद्दा उछला। इसके बाद तो अमर सिंह ने अखिलेश यादव को ऐसी-ऐसी बातें कहीं जिससे सियासी गलियारे में हड़कंप तक मच गया था।
अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अपनी बेबाकी और राजनीतिक संबंधों के लिए पहचाने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आए दिन बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनको नमाज़वादी तक कह डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर सिंह, आजम खान
घटना है अमर सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी को अलविदा कह देने के बाद दोबारा वापसी की
साल 2015 सैफई में मुलायम सिंह के जन्मदिन के बाद रखी गई एक पार्टी में सपा से निष्कासित अमर सिंह की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी तरफ बटोरा था। इस कार्यक्रम में अमर सिंह के राजनीतिक शत्रु आजम खान ने एक सवाल के जवाब में अमर सिंह की तुलना कूड़े से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि जब कभी तूफान आता है तो कूड़ा-करकट भी उसके साथ आ जाता है।
साल 2015 सैफई में मुलायम सिंह के जन्मदिन के बाद रखी गई एक पार्टी में सपा से निष्कासित अमर सिंह की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी तरफ बटोरा था। इस कार्यक्रम में अमर सिंह के राजनीतिक शत्रु आजम खान ने एक सवाल के जवाब में अमर सिंह की तुलना कूड़े से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि जब कभी तूफान आता है तो कूड़ा-करकट भी उसके साथ आ जाता है।
विज्ञापन
अमर सिंह
अमर आजम के रिश्ते काफी तल्ख रहे हैं। कई बार अमर सिंह तो कई बार आजम खान एक दूसरे को लेकर ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं जिनसे राजनीति के गलियारों की हवा गर्म हो गई थी।