फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय तृतीया का शुभ याेग बनाएगा अापकाे मालामाल, करना हाेगा यह काम

Thu, 05 Apr 2018 08:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Apr 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
akshaya tritiya 2018
डेमाे पिक
इस बार अक्षय तृतीया आयुषमान योग व उच्च के चंद्रमा में 18 अप्रैल को पड़ रही है। शहर में जगह-जगह आयोजन होंगे। अक्षय तृतीया सर्वसिद्ध मुहूर्त होता है यानी इस दिन बिना आचार्य और पुरोहित से पूछे हुए कोई भी मांगलिक कार्यक्रम किया जा सकता है।




 
akshaya tritiya 2018
डेमाे पिक
इस दिन सोने और चांदी की खरीद शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तु कभी घटती नहीं, अर्थात दिनों दिन उसकी बढ़ोत्तरी होती रहती है। महामहोपाध्याय डा. आदित्य पांडेय ने बताया कि बैसाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आखा तीज अथवा अक्षय तृतीय कहते हैं।

 
akshaya tritiya 2018
डेमाे पिक
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। शिव पुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने कुबेर को धन संपदा का स्वामी नियुक्त किया था। देवी भगवत पुराण के अनुसार इस दिन मां पार्वती ने देवी अन्नपूर्णा के रूप में अवतार लिया था तथा भगवान शिव ने उनसे दीक्षा रूप में उनसे दान प्राप्त किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akshaya tritiya 2018
डेमाे पिक
महाभारत काल से ऐसी मान्यता है कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने पांडवों को अक्षय पात्र भेंट किया था जिससे आवश्यकता अनुसार भोजन उत्पन्न हो जाता था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पृथ्वी पर मां गंगा का अवतरण भी हुआ था तथा ऋषि वेद व्यास ने गणेशजी के साथ महाभारत का लेखन किया था। 

 
विज्ञापन
akshaya tritiya 2018
डेमाे पिक
इस दिन सामान्यत: सोने अथवा मूल्यवान वस्तु के क्रय-विक्रय से लाभ होता है। पीतल के कलश में पीली सरसों, तीन पीले पुष्प, तीन पीली कौड़ी, हल्दी की तीन गांठ, पीले वस्त्र से ढक कर पूजा के स्थान पर रखने से अथवा घर के उत्तर दिशा में रखने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed