फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम के लिए अखिलेश के बोल...बाबा जी को लैपटॉप चलाना ही नहीं आता, खनन और स्मारक घोटाले पर कही ये बात

Sun, 03 Feb 2019 06:25 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav targets cm yogi adityanath
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
खनन घोटाले में चल रही ईडी की जांच पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चाहे जितनी जांचें करा ले, असली जांच तो अब चुनाव में जनता करेगी और भाजपा को सबक सिखाएगी। बजट पर कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ जनता को धोखा देने का काम किया है। बजट के नाम पर सिर्फ आंकड़ेबाजी की गई है। ये बातें उन्होंने यूपी के कन्नौज जिले में कहीं। वह सपा नेता गुड्डू सक्सेना की मां के निधन पर चौहट्टा स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। 
akhilesh yadav targets cm yogi adityanath
अखिलेश यादव
सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने विकास का जो रास्ता दिखाया था, मौजूदा सरकार उसमें रोड़ा अटका रही है। बजट के बाबत कहा कि सरकार ने पहले यूरिया की बोरी का वजन कम किया और अब किसानों को सौगात देने की बात कह रही है। बजट से किसान, गरीब, युवा और मध्य वर्ग को निराशा हाथ लगी है।
akhilesh yadav targets cm yogi adityanath
अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव पर रणनीति के सवाल पर कहा कि अभी वह कुछ नहीं बोलेंगे। चुनाव में ही रणनीति को सामने रखेंगे। सपा-बसपा के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा कि पहले भाजपा अपना प्रत्याशी तय करे, फिर हम भी तय करेंगे कि कौन-सी सीट से कौन चुनाव लड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav targets cm yogi adityanath
अखिलेश यादव
पहले खनन और फिर स्मारक घोटाले की शुरू हुई जांच के बारे में कहा कि उनकी (भाजपा) सरकार है, जांच करा लें, असली जांच तो लोकसभा चुनाव में जनता करेगी। शहर के एक बिजली उपभोक्ता को 23 करोड़ का बिजली का बिल भेजने पर भी तंज कसा, कहा कि मजबूत दिल होने से अच्छा हुआ उसे (उपभोक्ता) अटैक नहीं पड़ा। 

 
विज्ञापन
akhilesh yadav targets cm yogi adityanath
अखिलेश यादव
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने नवजवानों को मोबाइल तो दिया, लेकिन सपने देखने के लिए। उन सपनों को पूरा करने के लिए आज तक कुछ नहीं किया गया। सपा सरकार में तो लैपटॉप बांटे गए थे। बाबा जी (सीएम) को तो लैपटॉप चलाना ही नहीं आता। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि जितने लैपटॉप हमने बांटे हैं किसी भी घर में जाकर देख लीजिए उससे बड़ा लैपटॉप दिया हो तो बता दो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed