फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक कमेंट फिर दुल्हन के जीजा की पिटाई...साली को रास न आई ये बात, शादी से पहले ही सब खत्म हो गया

Sun, 03 Feb 2019 06:25 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
bride denied to marry in farrukhabad
डेमो पिक
खुशी के पलों में एक गलती कितनी भारी पड़ जाती है इसकी गवाह है ये घटना। यहां जो हुआ उससे दो घरों की खुशियों को ग्रहण लग गया। किसी ने ऐसी कल्पना भी न की होगी कि कुछ ऐसा हो जाएगा। एक बात से शुरू हुए विवाद ने सब कुछ खत्म कर दिया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है जहां एक गंदे कमेंट के बाद दो परिवारों के बीच होने जा रही रिश्तेदारी टूट गई।
bride denied to marry in farrukhabad
डेमो पिक
शमसाबाद थाना हसनापुर गांव निवासी सत्यभान ने बेटे निखिल की शादी मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के साहिबाबाद पिपरगांव निवासी रामदास की बेटी सुजाता के साथ तय की थी। वर पक्ष की ओर से एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को तिलक समारोह था। इसमें वधू पक्ष के लोग बेहद खुशी के साथ शामिल हुए।
bride denied to marry in farrukhabad
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
समारोह के दौरान खाने की व्यवस्था ठीक न देख लड़की पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों पर कुछ कमेंट किए। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride denied to marry in farrukhabad
डेमो पिक
मामला बढ़ने पर लड़की के जीजा अरविंद कुमार निवासी भोगांव से वर पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। उनका मोबाइल भी गायब हो गया। इसी बात पर मामला और तूल पकड़ गया। इस घटना से आहत कन्या पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
bride denied to marry in farrukhabad
डेमो पिक
रात भर दोनों पक्षों के लोगों में समझौता की बात चलती रही लेकिन बात नहीं बनी। सुबह कन्या पक्ष ने वर पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में भी काफी देर तक शादी को लेकर बातचीत होती रही लेकिन कन्या पक्ष तैयार नहीं हुआ। इस पर वर पक्ष ने तिलक में चढ़ाई गई नगदी व अन्य सामान वापस कर दिया। एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed