फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश का भविष्य आपके हाथों में है...जानिए इस महिला के लिए अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा

Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Feb 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about this woman
डेमो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर की बेटी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आप जैसे लोगों के आने से लगता है कि अब हमारा देश और भविष्य की बागडोर सुरक्षित हाथों में है। इतना ही नहीं अखिलेश ने यह भी कहा कि हम एक दूसरे के साथ सम्मानजन व्यवहार करें।


 
akhilesh yadav statement about this woman
डेमो
कानपुर की बेटी जयजीत कौर होरा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2016 टॉप कर शहर का मान बढ़ाया है। जयजीत यहां कौशलपुरी गुमटी नंबर-5 की रहने वाली हैं। खास बात है कि जयजीत के पति आशुतोष मिश्र ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर कोऑपरेटिव पद मिला है।


 
akhilesh yadav statement about this woman
डेमो
शहर के 20 से अधिक उम्मीदवारों ने यूपीपीसीएस-2016 में सफलता हासिल की है। इसमें कानपुर में रहकर तैयारी करने वाले फतेहपुर के प्रखर उत्तम को चौथी रैंक मिली है। अविनाश सिंह, अंकित, राधेश्याम गोंड, स्वाती गुप्ता, लवी मिश्रा, अंबुजा त्रिवेदी, नम्रता सिंह सहित कई उम्मीदवारों ने भी सफलता हासिल की है। सफल हुए उम्मीदवारों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about this woman
डेमो
परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लेटलतीफी पर नाराजगी भी जाहिर की। कहा कि दो से तीन वर्ष बाद परीक्षाओं का परिणाम जारी करना युवाओं के करियर के साथ खिलवाड़ है। इसमें आयोग को सुधार की कोशिश करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about this woman
डेमो
पीसीएस-2016 में कानपुर के दामोदर नगर में रहकर पढ़ाई करने वाले प्रखर उत्तम को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। प्रखर को डिप्टी कलेक्टर पद मिला है। वह मूल रूप से फतेहपुर के बिंदकी निवासी हैं। प्रखर की मां ऊषा उत्तम बिंदकी में स्कूल चलाती थीं, जबकि पिता अनिल उत्तम किसान हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed