फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश ने इन 2 तस्वीरों को शेयर कर PM मोदी और CM योगी को घेरा, झूठा करार देकर कह दी हैं ऐसी बातें

Fri, 16 Mar 2018 04:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Mar 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about prime minister modi and chief minister yogi
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
महाराष्ट्र के किसानों को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को झूठा होने का आरोप लगाया।

ट्विटर पर अखिलेश यादव के बयान...

akhilesh yadav statement about prime minister modi and chief minister yogi
अखिलेश यादव का ट्वीट

अखिलेश ने ट्विटर पर इस मसले पर अपना बयान देते हुए कहा कि -
झूठ है कि महाराष्ट्र में सरकार ने किसान आंदोलन खत्म करने में सफलता पायी है. सच ये है कि मुंबई पहुँचे किसानों ने जबानी झूठे वादे करने वाली, विश्वास खो चुकी सरकार पर दवाब डालकर लिखा-पढ़ी में अपनी बात मनवायी है. अगर सरकार अभिमान छोड़ ख़ुद चलकर किसानों तक जाती तो उनका ये हाल न होता.



 

akhilesh yadav statement about prime minister modi and chief minister yogi
अखिलेश यादव का ट्वीट

केवल यही नहीं अखिलेश ने यूपी की योगी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लखनऊ में प्रदर्शन करते शिक्षकों की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। अपने बयान में उन्होंने लिखा कि-
ये उन शिक्षकों के वर्तमान की काली तस्वीर है, जिन्हें कल बच्चों का सुनहरा भविष्य बनाना है. आज की सरकार हर प्रकार की नियुक्तियों में प्रतिशोधात्मक राजनीति का रास्ता अपना रही है जिससे प्रदेश की बेरोज़गार युवा-ऊर्जा निराशा से उपजे टकराव में व्यर्थ हो रही है. ये सूरत बदलनी ही चाहिए.



 

विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav statement about prime minister modi and chief minister yogi
अखिलेश यादव
सपा के पक्ष में फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा उपचुनाव के नतीजे उन्होंने कहा था कि क्रांतिकारी व ऐतिहासिक नतीजे हैं। ये बाँटने की नकारात्मक राजनीति करने वालों को एकजुट जनता का जवाब है और 2019 की ‘महाजीत’ का आग़ाज़ है। ये जीत पूरे देश में गूंजकर सरकार से त्रस्त किसान-मजदूर, कारोबारियों, बेराेज़गारों, महिलाओं और मध्यवर्ग को बदलाव के नये उत्साह से भर देगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed