{"_id":"5e29a31b8ebc3e7d633226f0","slug":"akhilesh-yadav-big-statement-on-caa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश याादव बोले, केंद्र में सपा सरकार आई तो नागरिकता संशोधन कानून पर रोक लगवा दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश याादव बोले, केंद्र में सपा सरकार आई तो नागरिकता संशोधन कानून पर रोक लगवा दी जाएगी
Fri, 24 Jan 2020 12:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के छिबरामऊ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लोगों ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट भारत की आत्मा को समझेगी।
सरकार आई तो सीएए पर लगा देंगे बैन- अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद भी कानून पर रोक न लगी तो जनता अपने वोट की ताकत से इसे बदल देगी। फर्रुखाबाद रोड स्थित सपा नेता दीपू चौहान के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही इस कानून पर रोक लगवा दी जाएगी।
अखिलेश बोले भाजपा कर रही है अत्याचार
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं की तरफ से किए जा रहे विरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की टिप्पणी पर कहा कि देश में साधु, संतों और योगी को सम्मान की नजर से देखा जाता है। साधु संतों की भावना और भाषा इस तरह की नहीं होनी चाहिए। सम्मान के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने संघर्ष किया था। अब आम महिलाएं अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं तो इसमें क्या बुराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश बोले जनता भाजपा से बदला लेगी
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम समाज ही नहीं, भारत की जनता भी देश के संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह के सीएए को किसी भी कीमत पर वापस न लेने वाले बयान पर कहा कि राजनेताओं को इस तरह की बात कहना शोभा नहीं देता। डंके की चोट पर, ठोंक देंगे, जवान खींच लेंगे, यह राजनेताओं की भाषा नहीं होती है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर भी साधा निशाना
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री ने महाभारत का वह प्रसंग सुनाया, जिसमें कौरवों ने कहा था कि पांडवों को एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी। भाजपा के शीर्ष नेता भी कुछ इसी तरह की बातें कर रहे हैं। इस तरह के व्यवहार और बयान राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकते। पत्रकार वार्ता के दौरान इंजीनियर राजन, गौरी चौहान, अंशिका व अभिनव मौजूद रहे।