फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर-पार के मूड में दिखे अखिलेश, '21 जूतों की सलामी' और 'सांड की तकलीफ' से भाजपा पर किया प्रहार

Sat, 27 Apr 2019 01:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav attacks bjp for lok sabha elections 2019
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
उरई में गठबंधन की सभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कभी सांड की तकलीफ का जिक्र किया तो कभी बोले भाजपा के सांसद विधायक जी को 21 जूतों की सलामी दे रहे हैं। इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा बुंदेलखंड की वीरों की धरती ने तय किया है कि यहां से भाजपा का पूरा का पूरा सफाया होने जा रहा है।

 
akhilesh yadav attacks bjp for lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव ने सांड को बनाया मुद्दा, बोला भाजपा पर हमला
अखिलेश यादव ने कहा बाबा मुख्यमंत्री को समझ नहीं आ रहा क्या बोलें। हरदोई में बाबा से सांड मिलने आया था। नाराज था सांड। तकलीफ बताने आया था। लेकिन बाबा ने तकलीफ नहीं सुनी। कन्नौज में हमारी रैली में भी सांड आ गया। उसको बताया कि गलत हेलीपैड पर आ गए हो तो शांत होकर चला गया। बाबा मुख्यमंत्री को क्या करें कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। बाबा कहते हैं ठोक दो।

 
akhilesh yadav attacks bjp for lok sabha elections 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को समझ नहीं आ रहा है किसे ठोक दें। कभी पुलिस जनता को ठोकती है तो कभी मौका मिलते ही जनता पुलिस को ठोक रही है। ठोकोनीति के तहत संत कबीरनगर में विधायक और सांसद ने एक दूसरे को ठोक दिया। हमने कहा सांसद विधायक जी को 21 जूतों की सलामी दे रहे हैं। अखिलेश बोले हमारे बुंदेलखंड के लोग वीर धरती के लोग हैं। इन्हें कोई धोखा नहीं दे सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
akhilesh yadav attacks bjp for lok sabha elections 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अगर बुंदलखंड़ के लोगों से किसी ने वादा किया होगा और वादा पूरा नहीं हुआ होगा तो बुंदेलखंड की जनता वोटों के जरिए अपना हिसाब किताब बराबर करेगी। मायावती जी ने इस गठबंधन को ऊंचाई तक लाने का काम किया है। यही गठबंधन है जिसकी वजह ये भाजपा के नेताओं की भाषा बदल गई है। हर नेता की भाषा बदली हुई है। उन्हें समझ नहीं आ रहा गठबंधन का मुकाबला कैसे करेंगे।

 
विज्ञापन
akhilesh yadav attacks bjp for lok sabha elections 2019
अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी
हमें और आपको मिलावटी कह रहे हैं लेकिन ये भूल गए हैं हम महामिलावट नहीं हैं। हम देश को महापरिवर्तन देने जा रहे हैं। देश को एक नई सरकार देने जा रहे हैं। ये भाजपा के लोग कहते हैं कि हम नया देश बनाएंगे। जिसका सुनो वही नया देश बना रहा है। हम गठबंधन के लोग कह रहे हैं नया देश तभी बनेगा जब नया प्रधानमंत्री बनेेगा। देश को नया प्रधानमंत्री गठबंधन देगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed