अखिलेश के इस बयान पर जमकर हो रही उनकी खिंचाई, यूजर्स ने किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऐसी टिप्पणी कर बैठे जिस पर उनकी जमकर खिंचीई हुई। सोशल मीडिया पर अखिलेश की इस टिप्पणी को लेकर अब मजाक बनाया जा रहा है।
दरअसल, अखिलेश ने शनिवार को ईवीएम पर सवाल उठाते हुए एक विस्फोटक विचार प्रकट कर दिया। उन्होंने यह विचार सार्वजनिक रूप से अपने ट्विटर अकाउंट पर पेश किया जिसके आते ही जबरदस्त हलचल मच गई। कहा ये जा रहा है कि चुनाव में मिली हार के बाद तो अखिलेश ने ऐसी कोई बयानबाजी नहीं की तो अब ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी जो अब उन्हें जुबान खोलनी पड़ी।
बता दें अखिलेश ने अपने इस बयान में कहा है, 'जब रिमोट का इस्तेमाल करके, चिप से पेट्रोल, एटीएम और बिजली की चोरी बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के हो सकती है तो ईवीएम पर सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए। सब जानते हैं, टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल भी होता है।
बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जब बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम में गड़बड़ी की बात कही थी तो अखिलेश ने इस पर प्रतिक्रिया देने से किनारा कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें भी संशय हुआ था और उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम में टेंपरिंग की बात सच है तो जांच होनी चाहिए।
अखिलेश को यूजर्स ने किया ट्रोल
अखिलेश के कमेंट पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। ललित बारस्कर नाम के यूजर ने लिखा- अमर सिंह सही कहते हैं। इंजीनियरिंग की डिग्री खरीद कर लाए हो तुम। एक दूसरे यूजर मनीष आर्यन ने कहा- 'इंजीनियरिंग स्टूडेंट हो आप, अखिलेश भाई कुछ तो ढंग की बात कर लिया करो।
विनीत एम सिंघल ने लिखा- बाहुबली का एक दिन का कलेक्शन बता रहा है कि ईवीएम हैक नहीं हुईं हैं, देश का मूड ही ऐसा है। यूजर विपन चौहान ने कहा- तो रिमोट किसके पास होता है EVM का, मने बस पूछ रहा था, हार के कारण ढूंढो, ये ईवीएम का रोना बंद करो।
मायावती ने यूपी में आए नतीजों को लेकर ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा था, "इनमें किसी खास सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके वोटों को बीजेपी ने अपने पक्ष में किया।" मायावती ने अमेरिका में ईवीएम की घटना का जिक्र करते हुए भारत में इन्हें बैन करने के साथ ही पुराने तरीके से वोटिंग कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही थी।