फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साजिश की बू आती है विधानसभा चुनाव के नतीजों से, सतर्क रहेंः अखिलेश यादव

Sat, 11 Nov 2017 08:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 08:11 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh urges workers to be alert to BJP
अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की। अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें क्योंकि ये 2019 के लक्ष्य के करीब ले जाएंगे।





 
Akhilesh urges workers to be alert to BJP
अखिलेश यादव
उन्होंने सपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने और भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के किए समर्पित रहा है। सपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ ही बूथ और वार्ड प्रबंधन फूलप्रूफ तरीके से करें।


 
Akhilesh urges workers to be alert to BJP
डेमो
उन्होंने कहा है कि दिल्ली सरकार के चार वर्ष और प्रदेश सरकार के 8 महीने के कामकाज से जनता में निराशा है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का कोई मुकाबला नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh urges workers to be alert to BJP
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू आती है। इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहना है। भाजपा के झूठ से वोटरों को सतर्क करना है।


 
विज्ञापन
Akhilesh urges workers to be alert to BJP
अखिलेश यादव
उन्होंने कहा, निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्ता हर मतदाता तक सपा सरकार के कामों का ब्यौरा लेकर पहुंचे। हमारा काम बोलता है। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed