फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पॉलिटिकल बयानबाजी छोड़ जब कथावाचक के रूप में आईं केंद्रीय मंत्री

Sat, 11 Nov 2017 08:09 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Nov 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
Minister Sadhvi Niranjan Jyoti narrated Bhagwat story
कथा सुनातीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने महाराजा परीक्षित और सुखदेव की संगीतमयी कथा सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पहली बार किसी कार्यक्रम में साध्वी निरंजन ज्योति पॉलिटिकल बयानबाजी छोड़कर केवल धर्म का पाठ पढ़ाते हुए नजर आईं। साध्वी निरंजन ज्योति वर्तमान में लोकसभा सांसद भी हैं।

 

Minister Sadhvi Niranjan Jyoti narrated Bhagwat story
कथा सुनाती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

कानपुर देहात मूसानगर कस्बे के अच्युत ब्रह्मधाम आश्रम की सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्ति योग वेदांत सम्मेलन में शुक्रवार को कथावाचक के रूप में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंचीं थीं। साध्वी ने कहा कि ढूंढने से नहीं बल्कि भागवत कथा सुनने और भावपूर्ण भक्ति से भगवान मिलते हैं। धर्म की हानि होने पर किसी न किसी रुप में अवतरित होते हैं। महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि ‘जहां स्त्री का सम्मान नहीं, वहां उज्जवल भविष्य की कामना नहीं कर सकते।

Minister Sadhvi Niranjan Jyoti narrated Bhagwat story
कथा सुनाती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

जुआ खेलकर पांडव अपना राजपाठ हार जाते हैं। अंत में द्रोपदी को दांव में लगा देते हैं। दांव में द्रोपदी को भी हार जाते हैं। द्रोपदी को जीतने के बाद कौरव चीर हरण करते हैं। धर्म की हानि होते देख भगवान श्रीकृष्ण ने द्रोपदी की लाज बचाकर स्त्री को सम्मान दिलाने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Minister Sadhvi Niranjan Jyoti narrated Bhagwat story
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भगवान भक्ति के भूखे हैं। सच्चे मन से पुकारने पर भक्त की सहायता को प्रकट होते हैं। बाद में संत वेदानंद गिरि, परम प्रकाश, सहजानंद, ज्ञानप्रकाश, कूटस्थानंद, आतयानंद, उमेशानंद, साध्वी परम शांति और निर्मल ज्योति ने वेदों की जानकारी दी। किदवईनगर कानपुर के विधायक, भाजपा नेता विजय सोनी, नीरज पांडेय, राजेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गोरक्षा समिति के राजीव सोनी, राजू चौहान आदि भी मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed