{"_id":"5ab4bfce4f1c1bbd758b704c","slug":"akhilesh-thanked-raja-bhaiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2003 में मुलायम को लेकर राजा भैया ने जो कुछ कहा था उसकी गवाह है अखिलेश की ये तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2003 में मुलायम को लेकर राजा भैया ने जो कुछ कहा था उसकी गवाह है अखिलेश की ये तस्वीर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
राजा भैया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। यह फोटो राजा भैया और उनके राजनीतिक रिश्तों को जाहिर कर रही है। राजा भैया के समाजवादी पार्टी से ही नहीं यादव कुनबे से घरेलू संबंध जगजाहिर हैं।
राजा भैया
राजा भैया को लेकर राजनीतिक गलियारों में अक्सर तरह-तरह के कयास लगाए जाते हैं। इस राज्यसभा चुनाव को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन इस तस्वीर और अखिलेश के चंद शब्दों ने राजनीतिक कयासों के मुह पर ताला लगा दिया है।
राजा भैया
मई 2002- 2003 में मायावती सरकार में राजा भैया और उनके पिता उदय पिता पर कार्यवाई कराते हुए जेल की सलाखों के पीछे ड़ाल दिया गया था। इसी कालखंड में राजा भैया ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। मायावती ने राजा भैया पर पोटा कानून लगवाया था। हालांकि बाद में राजा भैया पर लगा ये पोटा हट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर शेयर की तस्वीर
अखिलेश ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि "Thank you for supporting Samajwadi Party."
Thank you for supporting Samajwadi Party. pic.twitter.com/OZve4X1WV3
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 23, 2018
विज्ञापन
राजा भैया
जब राजा भैया जेल से छूटे तो जेल परिसर के बाहर से नारे लग रहे थे कि जेल के ताले टूट गए राजा भैया छूट गए। राजा भैया ने जेल से छूटने के बाद कहा कि मुलायम सिंह जी को मेरा समर्थन जारी रहेगा सदन में भी और सदन के बाहर पूरे प्रदेश में भी।