फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झगड़ा विचारों का होता है ये हर घर में होता है मैं भी इससे अछूता नहीं हूंः अखिलेश यादव

Thu, 12 Oct 2017 09:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh statement about family feud
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव
झगड़ा विचारों का होता है। यह हर घर में है, मैं भी इससे अछूता नहीं हूं। ये बयान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को दिया। वह डॉ. राम मनोहर लोहिया की 50वीं पुण्य तिथि पर लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 

 

Akhilesh statement about family feud
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव
इस दौरान लंबे समय बाद मुलायम सिंह और अखिलेश यादव एक साथ नजर आए लेकिन शिवपाल सिंह यादव दूर ही रहे। लोहिया पार्क में अखिलेश ने पिता के पैर छुए तो मुलायम सिंह ने उन्हें आशीर्वाद दिया। मुलायम ने कहा कि परिवार में कोई मतभेद नहीं है, सब एक हैं।

 

Akhilesh statement about family feud
अखिलेश यादव

समाजवाद के शिखर पुरुष, महान दार्शनिक और विचारक, डॉ. राममनोहर लोहिया की 50वीं पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क में उन्हें याद करने के लिए मुलायम और अखिलेश दोनों ही पहुंचे। मुलायम पहले पहुंच गए थे। उन्होंने डॉ. लोहिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि अखिलेश यादव पहुंचने वाले हैं तो मुलायम सिंह रुक गए। अखिलेश ने पहुंचते ही उनके पैर छुए तो मुलायम ने उन्हें आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh statement about family feud
शिवपाल सिंह यादव

पत्रकारों से सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा कि अखिलेश के साथ पहले भी आशीर्वाद था और अब भी है। उन्होंने कहा कि परिवार में कोई विवाद नहीं है, परिवार एक है और हमेशा एक रहेगा। अखिलेश ने कहा कि झगड़ा विचारों का होता है। यह हर घर में है, मैं भी इससे अछूता नहीं हूं। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव के साथ लोहिया ट्रस्ट में डॉ. लोहिया को याद किया। शिवपाल उनके साथ लोहिया पार्क नहीं गए। वह लोहिया ट्रस्ट में ही रुककर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed