सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी कार्यकर्ताओं को फुलपूर-गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव पर जीत की बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। पढ़िए अखिलेश यादव द्वारा कही गई बड़ी बातें...
1- ईवीएम पर हमला: अखिलेश ने कहा कि ईवीएम अगर सही होती और ईवीएम में अगर समय खराब न किया होता तो समाजवादियों की जीत और ज्यादा बड़ी होती।
2- ईवीएम पर हमला और बैलेट पेपर: सपा मुखिया ने बताया कि कई ईवीएम को लेकर हमने शिकायत की थी कि ईवीएम में पहले से ही वोट पड़ा हुआ था। ईवीएम से लोगों का गुस्सा नहीं निकला अगर बैलेट पेपर होता तो अच्छी तरह से जनता का गुस्सा बाहर आता।
3-भाजपा पर निशाना: अखिलेश ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की बात हमने की, जबकि विकास के मद्देनजर भाजपा को ऐसा करना चाहिए था। भाजपा सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया।
4- योगी सरकार घमंडी: अखिलेश ने योगी सरकार को घमंडी करार दिया और इस जीत को बड़ा राजनैतिक संदेश बताया। सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि उनकी घमंड की भाषा अब हार के बाद सुधर जाएगी।