{"_id":"5dc6d0288ebc3e5afd116a7c","slug":"after-the-historic-verdict-on-the-ayodhya-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मसले पर ऐतिहासिक फैसले के बाद सेंट्रल यूपी के शहरों में दिखा कुछ ऐसा नजारा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मसले पर ऐतिहासिक फैसले के बाद सेंट्रल यूपी के शहरों में दिखा कुछ ऐसा नजारा, देखें तस्वीरें
Sun, 10 Nov 2019 09:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 10 Nov 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में गश्त करते आईजी मोहित अग्रवाल, एसपी साउथ रवीना त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मासले पर आखिरकार शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पुलिस अलर्ट पर रही। फैसला आने के बाद सेंट्रल यूपी के शहरों में शांति और भाईचारा कायम रहा।
चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल के जवान फैसला आने के पहले मार्च करते रहे। तीसरी आंख भी इस दौरान मुस्तैद रही। सोशल मीडिया पर सरकार की पैनी नजर रही। सेंट्रल यूपी के शहरों इटावा, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, फर्रूखाबाद, उन्नाव कन्नौज, उरई आदि जिलों में पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नजर आई।
पुलिस रही मुस्तैद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन देश के सबसे बड़े फैसले पर अपनी सबसे बड़ी परीक्षा में पास हो गया। अयोध्या मसले पर फैसला आने के बाद कानपुर में शांति और भाईचारा कायम रहा। डीएम, एडीजी, आईजी और एसएसपी समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने कामों में व्यस्त नजर आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आसमान से ड्रोन और एरो स्टैग से निगरानी हुई। प्रदेश भर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट आदि करने में 70 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शहर में ऐसी कोई भी घटना सामने नहीं आई है। चार टीमें सोशल मीडिया की निगरानी कर रही थीं। अगर कोई भड़काऊ पोस्ट करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गश्त करती फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मासले पर दोनों समुदायों के लोगों ने सुप्रीमकोर्ट के फैसले की सराहना की और भाईचारे का संदेश दिया। कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यही देश के नागरिक का कर्तव्य है।