तस्वीराें में देखिए आमिर खान का बदहाल गांव, खंभे ताे हैं लेकिन बिजली नहीं अाती
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से 40 किलोमीटर दूर शाहबाद कस्बे में बसा है अख़्तियारपुर गांव। एक तरफ तो सुपरस्टार आमिर खान जनता की भलाई के मुद्दों को टीवी और सिल्वर स्क्रीन पर गंभीरता से उठा रहे हैं लेकिन उनके पुश्तैनी मकान की हालत कुछ और बयां कर रही है।
यहां की सड़कें टूटी हैं और बिजली गायब है। गांव वाले खेती-किसानी और मजदूरी करके किसी तरह अपना पेट पाल रहे हैं।
गांव के एक बुजुर्ग हरिया बाबू ने बताया कि अख़्तियारपुर, जिले का सबसे पिछड़ा गांव है। सड़क पर बिजली के खंभे तो हैं मगर बिजली नहीं, पानी के लिए सिर्फ तीन सरकारी हैंडपंप लगे हैं। उनकी भी हालत खस्ता है