{"_id":"5ab74e9a4f1c1b21578b66de","slug":"aap-mp-sanjay-singh-charged-on-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AAP MP के CM YOGI पर ये आरोप 'मिशन 2019' के लिए कितनी मुसीबतें खड़ी करेंगे ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP MP के CM YOGI पर ये आरोप 'मिशन 2019' के लिए कितनी मुसीबतें खड़ी करेंगे ?
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। राज्यसभा चुनाव में केंद्र पर नोट और सत्ता के दम पर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। वहीं, 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की पैरवी की। सांसद ने यूपी में कानून व्यवस्था पर भी कटाक्ष किया।
सभा में मौजूद महिला कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
संजय सिंह ने कहा कि यहां बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं। योगी सरकार कानून से ऊपर हो गई है। कभी योगी बोलते हैं कि वह ईद नहीं मनाते हैं। इस तरह के बयानों से समाज को हिन्दू-मुस्लिम में बांटा जा रहा है।
संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सांसद ने शनिवार को कानपुर के फजलगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्तार अंसारी राष्ट्रपति व अन्य चुनावों में वोट दे सकते हैं, राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं दे पाने की वजह उनकी समझ से परे है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। इस पर से राजनीतिक पार्टियों का भरोसा उठ रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि उप्र में सबसे ज्यादा दंगे हुए हैं। वहीं, योगी सरकार मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के दौरान दर्ज हुई एफआईआर वापस ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभा में मौजूद आप कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में भाजपा की हार से साफ है, जनता अब बदलाव के मूड में है। विपक्ष के महागठबंधन में शामिल होने के प्रश्न पर सांसद ने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। अन्ना के आंदोलन पर कहा कि पार्टी उनका नैतिक समर्थन करेंगे। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश में कौमी एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
संजय सिंह
आप पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त प्रधानमंत्री के एजेंट के तौर पर कार्य कर रहे थे। हाईकोर्ट के आदेश से यह साबित हो रहा है। व्यापारी, किसान, युवाओं को पार्टी एकजुट करेगी। इस दौरान पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।