चंद रुपयाें के लालच में एक युवती ने अपनी सगी भतीजी के साथ कुछ एेसा किया जिसे सुनकर काेई भी यकीन नहीं करेगा। रिश्ताे का कत्ल करने वाली यह खबर इटावा जिले की है। जब लड़की ने खुद काे बेचे जाने से बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।
कौशांबी से युवती को खरीदकर बुलंदशहर के सिकंदरा कस्बे ले जाने के मामले में शनिवार को दिनभर थाने में पंचायत चलती रही। लेकिन नतीजा सिफर रहा। परिजन बेचने के आरोप से इनकार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में पूछताछ चल रही है। मालूम हो कि कौशाबी जिले की युवती को कुछ लोग संगम एक्सप्रेस से बुलंदशहर ले जा रहे थे।
भरथना में युवती ट्रेन से कूद गई थी। उसे ले जाने वाले दो लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में जेल भेज दिया। शाम को वह युवती को लेकर कौशांबी जाने वाली थी। रात में युवती के परिवार के लोग भरथना थाने पहुंची। थानाध्यक्ष जेपी पाल ने बताया कि युवती ने अपनी चाची पर बेचने का आरोप लगाया था।
पूछताछ में पता चला कि उसकी चाची ने बुलंदशहर के सिकंदरा निवासी तेज पाल सिंह से शादी कर दी थी। तेजपाल की उम्र अधिक है। इस वजह से युवती उसके साथ जाने को राजी नहीं थी। अभी तक की पूछताछ में खरीद-फरोख्त की बात सामने नहीं आई है। अभी उसके परिवार के लोग भी थाने में ही हैं। बातचीत चल रही है।