{"_id":"5ccf1c82bdec2207194af684","slug":"5th-phase-of-polling-in-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज ईवीएम में कैद होगा आठ प्रत्याशियों का भाग्य, 16 लाख से अधिक मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ईवीएम में कैद होगा आठ प्रत्याशियों का भाग्य, 16 लाख से अधिक मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता
Mon, 06 May 2019 01:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले ड्यूटी कटवाने के लिए गोद में बच्चे लेकर पहुंची महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट पर चुनाव मैदान में उतरे आठ प्रत्याशियों का राजनीतिक भाग्य आज ईवीएम में कैद हो पाएगा। मतदान की पूर्व संध्या पर रविवार को बांदा की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 613 पोलिंग स्टेशनों पर पोलिंग पार्टियों ने डेरा डाल दिया। पोलिंग पार्टियों पर 4340 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें 1280 महिला मतदान कर्मी हैं।
ईवीएम लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
बांदा, बबेरू व नरैनी विधान सभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का काम रविवार को सुबह यहां मंडी समिति परिसर में शुरू हुआ। यह दोपहर बाद तक चला। शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंच गईं।
ईवीएम और मतदान पर्ची प्राप्त करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों ने उनके पहुंचने की रिपोर्ट भेजी। मतदान कर्मियों की व्यवस्था के लिए डीएम हीरा लाल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, पीडी मिश्र, डीएसटीओ संजीव बघेल, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ सहित अन्य अधिकारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दस्यु क्षेत्रों में मतदान के दौरान पहुंचे अर्द्धसैनिक बल
- फोटो : अमर उजाला
गोद में बच्चा, चेहरे पर चिंता
गोद में मासूम बच्चा और चेहरे पर चिंता लिए महिला मतदान कर्मी मंडी समिति में संबंधित काउंटर पर अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए अफसरों से आरजू मिन्नत करती रहीं। अंतत: लगभग साढ़े 300 जरूरतमंद महिलाओं को ड्यूटी से मुक्ति दे दी गई। हालांकि कई महिलाएं देर शाम तक आरजू मिन्नत करती रहीं। ब्यूरो
.

प्यास बुझाते पोलिंग कार्यकर्ता
तैनात रहेंगे बिजली कर्मी
अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बिजली का कनेक्शन करा दिया गया है। चुनाव के लिए 48 घंटे विभागीय अधिकारियों को विशेष सतर्कता रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी लाइनमैन व अन्य कर्मियों को ड्यूटी स्थल पर तैनात रहने को कहा है।
मतदान की तैयारियों का संक्षिप्त विवरण
बांदा में मतदान केंद्र 613
बूथ 1085
मतदान कर्मी 4340
पोलिंग पार्टियों की बसें 243
पुलिस कर्मी 3867
कुल मतदाता 9,92,210
महिला मतदाता 4,50,459
पुरुष मतदाता 5,41,770
चित्रकूट में कुल मतदान बूथ 839
संवेदनशील 59
अतिसंवेदनशील 26
बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के विधानसभावार मतदाता
बांदा सदर 312506
बबेरू 337859
नरैनी 343674
चित्रकूट सदर 3,64511
मानिकपुर 3,32721
कुल मतदाता 1691271