{"_id":"5cc6eefabdec22073b65164a","slug":"4th-phase-polling-in-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: तपिश कम हुई तो मतदान केंद्रों पर लगने लगीं लंबी कतारें, जोश से लबरेज नजर आए चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: तपिश कम हुई तो मतदान केंद्रों पर लगने लगीं लंबी कतारें, जोश से लबरेज नजर आए चेहरे
Mon, 29 Apr 2019 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
धूप हल्की होने के बाद मतदान केंद्र के बार लगी मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के लिए उत्साहित शहरवासियों को ईवीएम के साथ भीषण धूप ने खूब परेशान किया। कानपुर में 45 से अधिक स्थानों पर ईवीएम नहीं चलने से मतदान करीब आधे से एक घंटे की देरी से शुरू हो पाया। कई बूथों पर सूची में नाम शामिल न होने के कारण लोग वोट नहीं डाल पाए।
वोट डालने के लिए पहुंचे युवा चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
शाम पांच बजे तक शहर सीट का प्रतिशत 48.18 रहा। हालांकि तपिश कम होने के बाद शाम को बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे थे। इससे मतदान का प्रतिशत 55 के आसपास रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
महिलाओं में नजर आया वोटिंग के निए जज्बा
- फोटो : अमर उजाला
आर्य नगर विधानसभा के परमट स्थित एक मतदान केंद्र पर सीसामऊ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे सुरेश अवस्थी और सीओ कर्नलगंज जनार्दन दुबे के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद सीओ की ओर से अवस्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वोट डालने के लिए पहुंची महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता गल्ला मंडी में आरक्षित पोलिंग पार्टी के सदस्य सैयद मोहम्मद हैदर की मृत्यु हो गई। वह चकेरी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक थे। मिश्रिख लोकसभा के अंतर्गत बिल्हौर विधानसभा के बैंडी अलीपुर गांव के निवासी वसीर (35) मतदान केें द्र पहुंचे।
विज्ञापन
जोश ले लबरेज नजर आए चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
यहां उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े। घर पहुंचते ही उनकी मृत्यु हो गई। छावनी विस में सबसे कम 45 और सीसामऊ विस में सबसे ज्यादा 51.76 फीसदी मतदान का रुझान रहा। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई रही।