फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बेतवा नदी में फंसे 19 लोगों को 36 घंटे बाद बचाया, अचानक बढ़ गया था पानी

Wed, 11 Sep 2019 10:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
19 people trapped in Betwa river, NDRF started rescue operation to save
अचानक पानी बढ़ने से बीच नदी में फंसे 19 लोग - फोटो : अमर उजाला
जालौन के एट थानांतर्गत हाजीपुर मौजे के पास सालाघाट स्थित बेतवा नदी के टापू पर हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर हवन-पूजन और भंडारे को पहुंचे पिरौना गांव के 19 युवक सोमवार की शाम अचानक बेतवा का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंस गए। मंगलवार को शाम तीन बजे युवकों ने वीडियो बनाकर जब सोशल मीडिया में वायरल किया तो मामले का पता चला। लखनऊ से स्टीमर टीम बचाव कार्य के लिए पहुंची। करीब 36 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों को बचाया गया।



 
19 people trapped in Betwa river, NDRF started rescue operation to save
रोशनी का इंतजाम किया गया - फोटो : अमर उजाला
युवकों को बचाने के लिए प्रशासन ने राहत कार्य शाम चार बजे शुरू किया, पर पानी का बहाव ज्यादा तेज होने और नाविकों के नाव नदी में उतारने से मना करने पर झांसी से पहुंची नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) और एक कंपनी पीएसी ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। देर रात नौ बजे डीएम डा. मन्नान अख्तर और एसपी डा. सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक झांसी से मंडलायुक्त और डीआईजी भी पहुंचे।
19 people trapped in Betwa river, NDRF started rescue operation to save
मौके पर एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें - फोटो : अमर उजाला
सालाघाट पर बेतवा नदी के बीच में एक छोटा सा हनुमान मंदिर ऊंचाई पर स्थित है। यहां पानी कभी-कभार ही पहुंचता है। यहां हर साल कुछ लोग बुढ़वा मंगल पर पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। अबकी सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास पिरौना गांव के 19 युवकों की टोली मंदिर पर सुंदर कांड व भंडारे के लिए पहुंची थी। सभी लोग अपने साथ खाने-पीने का पर्याप्त सामान भी ले गए थे। जिस वक्त सभी मंदिर पहुंचे, बेतवा में पानी बहुत कम था और आराम से टापू तक पहुंच गए थे, पर रात होते-होते अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
19 people trapped in Betwa river, NDRF started rescue operation to save
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह तक नदी का जलस्तर और बहाव दोनों ही तेज हो गया, जिससे सभी लोग पानी में घिर गए। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे के आसपास फंसे युवकों में से एक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सबसे पहले मौके पर देर शाम चार बजे एट इंस्पेक्टर अरुण तिवारी पहुंचे और नाविकों को बुलाया। नाविकों ने नदी का बहाव देख नाव पानी में उतारने से मना कर दिया।
विज्ञापन
19 people trapped in Betwa river, NDRF started rescue operation to save
रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
शाम पांच बजे एसडीएम अशोक कुमार और सीओ कोंच शीशराम भी पहुंचे। एसडीएम ने झांसी से एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों की एक कंपनी बुलाकर देर रात बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीएम का कहना है कि मंदिर ऊंचाई में होने से युवकों को कोई खतरा नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed