फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समाजवादी रथ से फूंका चुनावी बिगुल: डिंपल यादव बोलीं- विकास को ठोकने वाली सरकार को ठोकने का समय अब आ गया

Thu, 05 Aug 2021 09:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Aug 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Dimple Yadav said SP will fight assembly elections on the basis of development
कन्नौज पहुंचीं डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को कन्नौज जिले में तिर्वा रोड पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाया। समाजवादी रथ पर सवार पूर्व सांसद ने भाजपा पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल छिपाने का कार्य कर रही है। सपा विकास के दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। बहुमत भी पाएगी। वैसे भी विकास को ठोकने वाली सरकार को ठोकने का समय अब आ गया है। उन्होंने सपाइयों को सपा के पक्ष में संकल्प दिलवाया। कहा कि कन्नौज को समाजवादी कभी नहीं छोड़ेंगे। पूर्व सांसद शहर के पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे समाजवादी रथ से पहुंचीं। पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल चढ़ाने के बाद आयोजन की शुरुआत हुई। सपाइयों का हुजूम यहां पहले से मौजूद था। समाजवादी रथ से चुनावी बिगुल फूंकते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आप लोगों को डराने, धमकाने, दबाने का काम कर रही है।
Dimple Yadav said SP will fight assembly elections on the basis of development
कन्नौज पहुंचीं डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
आज बच्चियां घर से निकलने में डरती हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा को महंगाई और महिलाओं की परवाह नहीं है। सरकार कारनामे छिपाने का कार्य कर रही है। कोविड काल की नाकामी जगजाहिर है। ऐसी नाकाम और निकम्मी सरकार को हटा देना चाहिए।
Dimple Yadav said SP will fight assembly elections on the basis of development
कन्नौज पहुंचीं डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए सभी को आगे आना होगा। एकजुट होना होगा। साइकिल यात्रा के साथ करीब 200 मीटर चलने के बाद पूर्व सांसद दोबारा पार्टी कार्यालय आईं। यहां वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी का काम किसी को जाति व धर्म में फंसाकर दोहन करना नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dimple Yadav said SP will fight assembly elections on the basis of development
कन्नौज पहुंचीं डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशियों की घोषणा के बारे में कहा कि अभी इसमें काफी समय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से निर्णय लिए जाएंगे। कन्नौज में अधूरे विकास कार्यों के बारे में कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि कोई भी आए, उन्हें जनता चुनती है।
विज्ञापन
Dimple Yadav said SP will fight assembly elections on the basis of development
कन्नौज पहुंचीं डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
अधूरे सारे कार्य जनता के हैं। जनता का पैसा है। ऐसे में जनता का काम होना चाहिए। जनता के काम को रोकने वाली सरकारें निकम्मी होती हैं। ऐसी सरकारों को हटाने के लिए समाजवादी अपने घरों से बाहर निकल चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed