फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर के शिक्षक ने बनाया रोबोट 'शालू', सोफिया से मिली प्रेरणा, जानती है 9 भारतीय और 28 विदेशी भाषाएं

Mon, 15 Mar 2021 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Mar 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur teacher maked shalu robot got inspiration from robot sophia know many foreign and indian langauge
शालू रोबोट के साथ दिनेश। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के रजमलपुर गांव निवासी केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक ने मानवीय रोबोट तैयार किया है। नौ भारतीय और 38 विदेशी भाषा बोलने में सक्षम यह रोबोट कृत्रिम बुद्धि वाला है। इसे शालू नाम दिया है। खास बात यह कि इसका निर्माण बेहद साधारण प्लास्टिक, गत्ता, लकड़ी व एल्युमिनियम की वस्तुओं से किया गया है। यह रोबोट मानव की तरह ही व्यवहार व हावभाव भी दर्शाती है। इसे बनाने में तीन वर्ष का समय और 50 हजार रुपये की लागत आई है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Jaunpur teacher maked shalu robot got inspiration from robot sophia know many foreign and indian langauge

रजमलपुर गांव निवासी दिनेश पटेल ने एमसीए की पढ़ाई की है। वह मुंबई आईआईटी के केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हैं। फिल्म रोबोट से प्रभावित होकर उन्होंने मानवीय रोबोट बनाने की पहल की। हांगकांग की रोबोटिक्स कंपनी हैंसन रोबोटिक्स की सोफिया रोबोट उनकी प्रेरणा बनी।

Jaunpur teacher maked shalu robot got inspiration from robot sophia know many foreign and indian langauge

देश में ही वैसा रोबोट बनाने के लिए उन्होंने वर्ष 2017 में प्रयास शुरू किया। अनुकूल संसाधन और महंगे उपकरण उनकी राह के रोड़े बने। हार न मानते हुए उन्होंने इसे अपने आसपास मौजूद सामानों से ही तैयार करने की ठानी। लकड़ी, गत्ता, एल्युमिनियम, प्लास्टिक का इस्तेमाल कर करीब तीन साल की मेहनत से उन्होंने इस रोबोट को तैयार किया है। इसे शालू नाम के साथ महिला का रूप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaunpur teacher maked shalu robot got inspiration from robot sophia know many foreign and indian langauge
दिनेश पटेल

ये भाषा है जानती शालू रोबोट
इसकी प्रोग्रामिंग भी उन्होंने खुद की है। दिनेश का दावा है कि यह पहला मानवीय रोबोट है, जिसे भारत में तैयार किया गया है। यह हिंदी, भोजपुरी, मराठी, बंगला, गुजराती, तमिल, मलयालम, नेपाल, उर्दू के अलावा अंग्रेजी, जर्मन, जापानी सहित 38 विदेशी भाषाओं में भी बातचीत में सक्षम है।

विज्ञापन
Jaunpur teacher maked shalu robot got inspiration from robot sophia know many foreign and indian langauge
सोफिया

यह काम कर सकती है रोबोशालू
रोबोट "शालू" रोबोशालू के नाम से भी चर्चित है। यह आम लोगों की तरह ही चेहरा पहचानने, व्यक्ति को मिलने के बाद याद रखने, उसके साथ बातचीत करने, कई सामान्य वस्तुओं की पहचान करने, सामान्य ज्ञान, गणित आदि पर आधारित शैक्षिक प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed