फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी का वीडियो: पति ने प्रेमी को सौंप दी घरवाली, मंदिर ले जाकर भरवाई मांग; भीगी आंखों से दोनों को किया विदा

Tue, 17 Jun 2025 09:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सुइथाकलां।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुइथाकलां। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 09:49 PM IST
सार

अरविंद बिंद ने साल 2023 में धूमधाम से खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा निवासी रीता से शादी की थी। शादी के बाद कुछ महीने तक ससुराल में रहने के पश्चात अरविंद पत्नी रीता को लेकर नोएडा चला गया। वहां पर पति ने देखा कि रीता अक्सर किसी लड़के से फोन पर बात करती थी।

विज्ञापन
husband got his wife married to her lover and bid them farewell with teary eyes
पति ने प्रेमी से करा दी पत्नी की शादी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर स्थित सुइथाकलां के जंगीपुर गांव में एक विवाहिता और उसके प्रेमी का प्रेम इस कदर हावी हुआ कि उसके आगे विवाहिता के पति को झुकना पड़ गया। सोमवार को सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित दुर्गा मंदिर में अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी। शादी के बाद अपने भीगी आंखों से दोनों को विदा कर दिया।

husband got his wife married to her lover and bid them farewell with teary eyes
मांग भरता प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

2023 में अरविंद की हुई थी रीता से शादी
जंगीपुर निवासी अरविंद बिंद ने साल 2023 में धूमधाम से खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा निवासी रीता से शादी की थी। शादी के बाद कुछ महीने तक ससुराल में रहने के पश्चात अरविंद पत्नी रीता को लेकर नोएडा चला गया। वहां पर पति ने देखा कि रीता अक्सर किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। पूछने पर पत्नी ने रिश्तेदार से बात करने का हवाला देते हुए बात को टाल दिया, तभी से पति के अंदर शक हो गया। 

husband got his wife married to her lover and bid them farewell with teary eyes
प्रेमी ने भरी महिला की मांग - फोटो : अमर उजाला

तबीयत खराब हुई तो मायके चली गई रीता
इसी दौरान पत्नी की तबीयत खराब हुई और उसने मायके जाने की जिद की तो पति ने पत्नी को मायके भेज दिया। कुछ दिन तक पति पत्नी में सामान्य बातचीत फोन पर होती रही फिर अचानक पत्नी का फोन बंद हो गया। ससुराल में फोन करने पर पता चला कि वह अपनी बहन के यहां गई है। फिलहाल ससुराल वालों द्वारा पत्नी से किसी तरह बात हुई और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद पुनः पति अपने घर पत्नी को ले आया, यहां न रहने की बात कहते हुए मर जाने की धमकी पर उसे अपने साथ पति नोएडा ले कर चला गया। जहां पत्नी ने पति को सारी बात बताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
husband got his wife married to her lover and bid them farewell with teary eyes
महिला की मांग में सिंदूर भरता प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

वापस लौटी तो करने लगी प्रेमी संग रहने की जिद
इसके बाद पत्नी ने कथित प्रेमी के साथ रहने के लिए जिद करने लगी। काफी समझाने बुझाने के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तब आखिरकार इस हठ के आगे झुकते हुए पति ने सोमवार शाम नोएडा से पत्नी को साथ लाकर प्रेमी को सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित दुर्गा मंदिर पर बुलवाया। जहां दोनों की शादी करवा दी। 

विज्ञापन
husband got his wife married to her lover and bid them farewell with teary eyes
पति ने बनाया शादी का वीडियो - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने की पति की जमकर तारीफ
शादी के बाद पति ने अपनी भीगी आंखों से दोनों को विदा कर दिया। शादी दोनों पक्षों की आपसी सहमति से हुई है। लोग पत्नी के प्रति उसके प्यार और त्याग की जहां सराहना करते दिखे, वहीं विवाहिता को कोसते नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed