फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी गाजीपुर और जौनपुर में: विपक्ष पर जमकर बरसे, बोले- पहले नौकरी के विज्ञापन निकलते ही झोला लेकर निकल पड़ता था एक खानदान

Mon, 20 Sep 2021 08:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Sep 2021 08:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गाजीपुर और जौनपुर जिलों का दौरा किया। दोनों जिलों में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath visit jaunpur and ghazipur target opposition said family went out with bag after job advertisements
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गाजीपुर और जौनपुर जिलों का दौरा किया। दोनों जिलों में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला।  कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। गरीबों, मजलूमों और दलितों का समान रूप से विकास हुआ। भाजपा सबका विकास करती है, न कि तुष्टिकरण की राजनीति।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तथा माफिया और गुंडाराज के खात्मे का दावा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने सोमवार को गाजीपुर व जौनपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

जौनपुर में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले किसी को देश, जनता, युवाओं की चिंता नहीं रहती थी। सरकारी विज्ञापन निकलते ही एक खानदान झोला लेकर निकल जाता था। लेकिन, भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख बेरोजगारों को नौकरी दी। 

cm yogi adityanath visit jaunpur and ghazipur target opposition said family went out with bag after job advertisements
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने गाजीपुर के सैदपुर में प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि गाजीपुर में भी माफिया और अराजकतत्वों ने कब्जा जमा लिया था। इन माफिया के चलते गाजीपुर के युवा बदनाम हो गए थे। अब परिस्थितियां बदली हैं और युवाओं को सम्मान मिल रहा है।
cm yogi adityanath visit jaunpur and ghazipur target opposition said family went out with bag after job advertisements
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का काम अंतिम चरण में है। इसका नामकरण महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पूर्वांचल के लोगों के लिए उपलब्धि होगी। इससे लोग अब साढ़े तीन घंटे में लखनऊ की दूरी तय कर सकेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। प्रदेश में दो लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना, ढाई करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm yogi adityanath visit jaunpur and ghazipur target opposition said family went out with bag after job advertisements
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। कहा कि विकास के लिए भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। राजनीति में जातिवाद और वंशवाद नहीं होना चाहिए। पहले वंशवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद और भाषावाद की राजनीति होती थी। भाजपा ने इसे खत्म कर दिया है। 
विज्ञापन
cm yogi adityanath visit jaunpur and ghazipur target opposition said family went out with bag after job advertisements
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि आज गरीबों को राशन और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जबकि, पहले मैं और फिर मेरा खानदान की तर्ज पर योजनाओं का लाभ मिलना था। सपा के राज में राशन हड़पने वाले ज्यादा थे। सपा सरकार से पहले बहन जी की सरकार में हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पता ही नहीं लगता था कि जनता का राशन कहां जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed