फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चप्पलों से हुई पिटाई: नहीं टूटा हौसला, अपनी मोहब्बत को विदा कराकर दिल्ली ले गया दूल्हा

Thu, 08 Jul 2021 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Jul 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur, video viral
जयमाल कार्यक्रम में दूल्हे को चप्पल मारती मां - फोटो : अमर उजाला
यूपी में हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में अंतर्जातीय विवाह में दूल्हा मां की चप्पलें खाने के बाद भी अपनी मोहब्बत को पाने में कामयाब रहा और विवाह की रस्में पूरी कर अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने साथ दिल्ली ले गया। इस घटना से जहां कन्या पक्ष आहत नजर आ रहा है। वहीं बहू और बेटे के घर न पहुंचने पर दूल्हे की मां मायूस नजर आ रही हैं। कस्बे में तीन जुलाई की रात एक अंतर्जातीय शादी समारोह के दौरान जब जयमाला कार्यक्रम चल रहा था, तभी दूल्हे से नाराज उसकी मां ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर वरमाला स्टेज पर चढ़कर अपने पुत्र की चप्पलों से पिटाई कर दी थी। जिससे वहां शादी समारोह में हड़कंप मच गया था। वहीं चप्पलों से पिटाई के बाद भी दूल्हा अपनी मोहब्बत पाने के लिए अडिग रहा। हर जलालत को झेलते हुए वह शादी की रस्में पूरी करने के बाद अपनी दुल्हन को विदा कराकर सीधे दिल्ली ले गया।
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur, video viral
जयमाल स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि दूल्हा दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur, video viral
जयमाल स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि बिटिया के पिता ने शादी समारोह में दामाद के मां-बाप व भाइयों को आमंत्रित नहीं किया था। क्योंकि यह सभी लोग इस बेमेल शादी के खिलाफ थे। जिस वक्त जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था और वर-वधू एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur, video viral
जयमाल स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
तभी दूल्हे की मां मुंह में कपड़ा बांधकर अचानक जयमाल के स्टेज में आ धमकी और फोटोग्राफर आदि को धक्का देते हुए पुत्र के ऊपर चप्पलों की बारिश कर दी। दूल्हे ने दुल्हन की आड़ लेकर किसी तरह अपना बचाव किया। इसी बीच अन्य लोगों ने दूल्हे की मां को पकड़कर स्टेज के नीचे किया।
विज्ञापन
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur, video viral
जयमाल कार्यक्रम में दूल्हे को चप्पल मारती मां - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दूल्हे की मां गाली-गलौज करते हुए कार्यक्रम से वापस लौट गई। इस घटना के बाद शादी की अन्य रस्में आनन-फानन में निपटाकर दुल्हन को विदा किया गया। दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर चला गया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed