मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामगढ़ताल में गंदगी न होने दें यहां की साफ-सफाई की जिम्मेदारी हम सब की है। सुरक्षा की दृष्टि से रामगढ़ताल में एक नए थाने की भी स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर के लोगों को चिड़ियाघर की भी सौगात मिलने वाली है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल के लाइट एंड साउंड शो का किया लोकार्पण, तस्वीरें
रामगढ़ताल के मल्टीमीडिया फाउंटेन शो के लिए जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास की इस यात्रा के साथ अपनी भूमिका निभा रही है इसलिए इस स्थान को स्वच्छ और अक्षुण्य बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सब की है।
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर के नामकरण से लेकर आधुनिक गोरखपुर के निर्माण को हम सब अपनी आंखों से देख रहे हैं। सीएम ने कहा कि शिवअवतारी भगवान गोरखपुर यहां आए तो लोगों द्वारा भिक्षा के रूप में खिचड़ी चढ़ाई गई उसी तरह चुनाव में हमलोग वोट के रूप में आपसे भिक्षा मिलती है।
सीएम योगी ने कहा कि शहीद बंधु सिंह से लेकर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वजह से मिली आजादी का आज हम सब उपभोग कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद्र और फिराक गोरखपुरी जैसे साहित्यकारों ने गोरखपुर की स्मृतियों को तरोताजा बनाये रखा है। सीएम ने कहा कि गोरखपुर स्थित गीता प्रेस ने वैश्विक पटल पर भारत की संस्कृति से लोगों को परिचित करवाया है।
कार्यक्रम में उ.प्र. सरकार के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी,सांसद रविकिशन, महापौर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक राधामोहन दास अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह सहित सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामगढ़ताल का लाइट एंड साउंड शो कराएगा दिव्य और भव्य गोरखपुर का दर्शन
रामगढ़ताल में मल्टीमीडिया लाइट एंड शो के माध्यम से गोरखपुर का इतिहास, गोरखनाथ मंदिर, रेलवे स्टेशन का महत्व, इमामबाड़ा, कबीर भूमि मगहर, बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर, साहित्य एवं साहित्यकारों से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां दी जाएंगी।