उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन मंगलवार को होगा। उद्घाटन के दिन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दो राजनीतिक दलों के बीच चुनावी समर का अखाड़ा बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर इसे प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताते हुए चुनावी शंखनाद करेंगे।
वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उसी दिन गाजीपुर के पूर्वी छोर पर एक्सप्रेस-वे से सटे हैदरिया में जनसभा को संबोधित कर एक्सप्रेस-वे को अपनी सरकार की उपलब्धि बताएंगे। फिलहाल भाजपा और सपा के लोग अपने-अपने कार्यक्रम की तैयारियों में कई दिनों से लगे हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मंगलावर को यूपी के सुलतानपुर आ रहे हैं। इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी अखिलेश सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का जवाब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से देंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताकर चुनाव में एक बड़ी उपलब्धि दिखाने की कोशिश करेंगे तो वहीं अखिलेश यादव इसे अपनी सरकार की उपलब्धि बताकर जनता को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
2 of 10
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में करेंगे। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर जिले के पूर्वी छोर पर स्थित हैदरिया गांव में विजय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह वहीं गांव है जहां से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्रारंभ होता है।
3 of 10
अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल एक्सप्रेस के दूसरे छोर पर अखिलेश याजव जनसभा को संबोधित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर हमला बोलेंगे। सपा प्रमुख की यह विजय यात्रा हैदरिया से प्रारंभ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से विभिन्न जगहों पर रुकते हुए जनता से संवाद करते हुए आजमगढ़ तक जाएगी। इसके लिए हैदरिया से लेकर मऊ जिले की सीमा तक कई जगह स्वागत एवं संवाद केंद्र बनाए गए हैं।
4 of 10
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 16 नवंबर से फर्राटा भरेगा यूपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए प्रदेश के दो बड़े नेता सुनील सिंह साजन एवं विजय कुमार भदौरिया कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। यह दोनों नेता जिले के नेताओं से तालमेल बैठाकर अधिक से अधिक लोगों को निर्धारित संवाद केंद्रों पर पहुंचने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हालांकि अखिलेश यादव के कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।
5 of 10
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
तय कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश 16 नवंबर को 11:30 बजे पखनपुरा में निर्मित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे कार द्वारा सभा स्थल के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम स्थल पर 11.45 बजे पहुंचेंगे। वहां से 12.30 बजे जनसंपर्क करने के बाद उन्हें पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ के लिए रवाना होना था। जिस पर जिलाधिकारी ने अनुमति नहीं दी है।