फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहर खा कर आया प्रेमी, प्रेमिका का रेता गला और काट ली खुद की नस

Wed, 16 Mar 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
student of ghaziabad attack on girl with knife and then cuts his veins
आरोपी छात्र और घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला

जीटी रोड स्थित शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में मंगलवार दोपहर एक सिरफिरे छात्र प्रशांत ने छात्रा की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। फिर उसने अपने हाथ की नस काट ली। छात्रों ने उसे दबोचकर खूब पीटा। बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

दोनों का पहले था अफेयर

student of ghaziabad attack on girl with knife and then cuts his veins
छात्रा का हाल पूछते उसके पिता - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के पिता ने कोतवाली में जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि वह जहर खाकर आया है, उसका छात्रा से डेढ़ साल से अफेयर था, ब्रेकअप के बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ रही थी, इसलिए वह हत्या कर आत्महत्या करना चाहता था।

लड़की नहीं छोड़ रही मेरा पीछा

student of ghaziabad attack on girl with knife and then cuts his veins
कॉलेज के टीचर पु‌ल‌िस से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि प्रशांत गोकुलपुरी दिल्ली का है। वह शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में एमए फर्स्ट ईयर (हिस्ट्री) का छात्र है। छात्रा (23) घूकना की है और कॉलेज में ही बीए सेकेंड ईयर में है। पुलिस हिरासत में प्रशांत ने दावा किया कि वह लड़की से अफेयर खत्म कर चुका था, वह उसका पीछा नहीं छोड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर पहुंच जाती थी, इस वजह से वह तनाव में था

student of ghaziabad attack on girl with knife and then cuts his veins
कॉलेज में खंभे में लगा खून - फोटो : अमर उजाला

घर पर पहुंच जाती थी, इस वजह से वह तनाव में था। जबकि छात्रा का दावा है कि प्रशांत झूठ बोल रहा है। छात्रा की हत्या कर सुसाइड करने की प्लानिंग के तहत वह जूते में चाकू छिपाकर और जहर लेकर कॉलेज पहुंचा। दोपहर 12 बजे उसे प्रिंसिपल ऑफिस के पास छात्रा दिखी तो हाथ पकड़कर बेसमेंट में पार्किंग की ओर ले गया।

विज्ञापन

छात्र ने पहले खाया जहर ‌और चाकू से छात्रा पर वार कर दिए

student of ghaziabad attack on girl with knife and then cuts his veins
घायल छात्र को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उसने जहर खा लिया और चाकू से छात्रा पर वार कर दिए। अपने हाथ की नस काट ली। इससे हड़कंप मच गया। शोर सुनकर छात्र और टीचर पहुंचे और छात्रा को छुड़ाया। छात्र की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने छात्रा को एमएमजी और छात्र को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। पुलिस छात्र की हालत भी खतरे से बाहर बता रही है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed