{"_id":"60452be28ebc3e8c981db340","slug":"mulayam-singh-s-granddaughter-s-ring-ceremony-akhilesh-ram-gopal-shivpal-singh-reached-saifai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह की नातिन की रिंग सेरेमनी में दिखा पूरा कुनबा, अखिलेश, रामगोपाल, शिवपाल सिंह पहुंचे सैफई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह की नातिन की रिंग सेरेमनी में दिखा पूरा कुनबा, अखिलेश, रामगोपाल, शिवपाल सिंह पहुंचे सैफई
Mon, 08 Mar 2021 01:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह की नातिन की रिंग सेरेमनी में दिखा पूरा कुनबा
- फोटो : amar ujala
इटावा के सैफई में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दिवंगत भतीजे और पहले ब्लाक प्रमुख स्व. रणवीर सिंह यादव की पुत्री और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की इकलौती बहन दिपाली की रिंग सेरेमनी रविवार को हुई। कार्यक्रम में एक बार फिर से राजनीतिक मतभेदों को मिटाकर पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया।
अखिलेश डिंपल के साथ तेजप्रताप
- फोटो : amar ujala
वहीं, मुलायम सिंह यादव के आने का कार्यक्रम अचानक कैंसिल हो गया। वह आयोजन में शरीक नहीं हो सके। जसराना इलाके के नंगला फरीदा निवासी अश्वनी यादव के साथ दिपाली की शादी तय हुई है। वह चंडीगढ़ स्थित सेंट्रल यूनीवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं।
तेजस्वी, रामगोपाल, अखिलेश एक साथ आए नजर
- फोटो : amar ujala
सादगी पूर्वक रखे गए इस आयोजन में मुलायम सिंह यादव के परिवार के अधिकांश सदस्यों के अलावा बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दोनों पुत्र पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शामिल हुए। कोरोना काल में इस आयोजन में परिवार के अलावा बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव
- फोटो : amar ujala
2019 के संसदीय चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब मुलायम परिवार के अधिकांश सदस्य किसी वैवाहिक समारोह में एक साथ शामिल हुए हों। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, अक्षय यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पत्नी सरला यादव, अंकुर यादव, धर्मेंद्र यादव, राजपाल यादव, प्रेमलता यादव, अभिषेक यादव, अभयराम सिंह यादव, राम सिंह शाक्य, सोबरन सिंह यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
मुलायम सिंह की नातिन की रिंग सेरेमनी
- फोटो : amar ujala
अखिलेश ने चाचा से लिया आशीर्वाद, खटास बनी रही
कार्यक्रम मुलायम सिंह यादव के आवास पर आयोजित किया गया था। शिवपाल सिंह यादव पत्नी सरला और पुत्र अंकुर के साथ पहले से ही आ गए थे। उसके कुछ ही देर बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव भी वहां पर पहुंचे। अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अखिलेश और चाचा शिवपाल अलग-अलग बैठे गए। अखिलेश यादव बीते तीन दिनों से सैफाई में ही हैं।
कार्यक्रम मुलायम सिंह यादव के आवास पर आयोजित किया गया था। शिवपाल सिंह यादव पत्नी सरला और पुत्र अंकुर के साथ पहले से ही आ गए थे। उसके कुछ ही देर बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ अखिलेश यादव भी वहां पर पहुंचे। अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अखिलेश और चाचा शिवपाल अलग-अलग बैठे गए। अखिलेश यादव बीते तीन दिनों से सैफाई में ही हैं।