देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने महिला मरीज को मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में मौत की खबर पहुंचते ही नात-रिश्तेदार जुट गए। दाह संस्कार की तैयारी होने लगी।
मातम खुशियों में बदला: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने महिला को घोषित किया मृत, रास्ते में हो गई जिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुआडीह थानाक्षेत्र के बेलवा बाजार गांव के कन्हैया की पत्नी मीना देवी (55) की सोमवार को तबीयत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उन्हें लेकर जिले पर एक चिकित्सक के यहां पहुंचे। हालत गंभीर होने पर सोमवार की शाम को ही उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने भर्ती कर महिला का इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर ने शुक्रवार की सुबह पांच बजे मीना देवी को मृत घोषित कर आईसीयू से बाहर कर दिया।
मीना देवी की मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही रिश्तेदार भी दरवाजे पर जुट गए। दरवाजे पर जुटे गांव के लोगों ने भी शव के दाह संस्कार की पूरी तैयारी कर ली। लोग शव के गांव पहुंचने का इंतजार करने लगे।
उधर, शव को लेकर घर आते समय चौरीचौरा के करीब महिला को होश आ गया। वह बात करने लगी। सबको पहचानने भी लगी। उसके बाद मीना देवी को लेकर घर के लोग जिला मुख्यालय पर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। डॉक्टर ने जांच-पड़ताल के बाद उन्हें ठीक बताकर घर भेज दिया।
इस बात की जानकारी होते ही हर तरफ मची चीख-पुकार अचानक खुशी में बदल गई। अंतिम संस्कार के लिए की गई तैयारी दरवाजे से हटा दी गई। इस बात की चर्चा क्षेत्र में होते ही महिला को देखने के लिए दरवाजे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।