{"_id":"5d9dadc58ebc3e93c315a58c","slug":"man-spit-on-policeman-si-in-police-booth-sarnath-arrested-accused-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच-बचाव में पुलिस से भिड़ गया एक पक्ष, बूथ पर जमकर की तोड़फोड़ और एसआई पर पान की पीक मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीच-बचाव में पुलिस से भिड़ गया एक पक्ष, बूथ पर जमकर की तोड़फोड़ और एसआई पर पान की पीक मारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 09 Oct 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एसआई संतोष यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के सारनाथ में पुलिस के साथ हाथापाई और उपनिरीक्षक के ऊपर पान थूकने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, तो वहीं पांच लोगों को नामजद किया है।
2 of 5
जानकारी के मुताबिक, सारनाथ के पंचकोशी चौराहे पर मंगलवार रात में पंचकोशी रूपनपुर के रहने वाले राजनाथ राजभर अपने परिवार के साथ बाइक से दशहरा देख वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान पंचकोशी रूपनपुर के ही रहने वाले वीरेंद्र यादव को बाइक छू गई। इस दौरान वीरेंद्र यादव और राजनाथ में जमकर नोकझोंक हो गई। उस समय किसी तरह मामला शांत हो गया।
3 of 5
बाद में राजनाथ राजभर ने वीरेंद्र के घर जाकर परिजनों से शिकायत की और फिर से नोकझोंक हो गई। मामला शांत होने के बाद राजनाथ फिर घर पर वापस आ गया। आरोप है कि इसके बाद वीरेंद्र के परिजनों ने राजनाथ के घर जाकर मारपीट शुरू कर दी। तभी राजनाथ का परिवार भागकर पंचकोशी चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस दौरान वहां पर वीरेंद्र यादव आधा दर्जन लोगों के साथ पहुंच गया और फिर हाथापाई होने लगी। जब, पुलिस ने बीच-बचाव कराया तो वीरेंद्र यादव ने उपनिरीक्षक संतोष यादव पर पान की पीक थूक जी। इसके साथ ही पुलिस से हाथापाई भी की। वीरेंद्र ने इस दौरान अपने सहयोगियों के साथ बूथ में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस बल ने वीरेंद्र को पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।