फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमीन खरीदने के लिए रखे थे पैसे, बंदूक की नोक पर सराफ से लाखों रुपये लूटकर ले गए बदमाश, तस्वीरें...

Tue, 08 Oct 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Armed Miscreants Firing And Loot In Jewellery Shop Accused Abscond in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में दिन दहाड़े हुई सराफ की दुकान में गोली चलने की सूचना पर सराफ की मां कैलो देवी और पत्नी रीता सोनी भी दुकान पहुंची। कैलो देवी ने बताया कि बेटे को जमीन भी खरीदनी थी। इसलिए भी दुकान में रकम रखी हुई थी।

Armed Miscreants Firing And Loot In Jewellery Shop Accused Abscond in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, वारदात से खौफजदा सराफ की पत्नी रीता ने बताया कि गोपेश्वर से उनके ससुर ने फोन पर बताया कि दुकान में गोली चल गई है। जिस पर आनन-फानन में वे सास को लेकर दुकान पहुंची। पड़ोसी और परिचित यह कहकर दोनों को ढांढस बंधा रहे थे कि शुक्र हुआ कि गोली देवेंद्र या दूसरे व्यक्ति को नहीं लगी।

Armed Miscreants Firing And Loot In Jewellery Shop Accused Abscond in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में सामने आया कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों में से बाइक चलाने वाले बदमाश ने हेलमेट पहना हुआ था। जबकि, पीछे बैठे बदमाश ने चेहरे पर रुमाल लपेटा हुआ था। घटनास्थल के कुछ दूरी पर स्थित एक बैंक और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी बदमाश बाइक स्टार्ट कर भागते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Armed Miscreants Firing And Loot In Jewellery Shop Accused Abscond in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने बदमाशों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। लेकिन कहीं पर भी बाइक का नंबर साफ-साफ ट्रेस नहीं हो पाया। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि सराफ की जिस दुकान में लूट की घटना हुई उसके सामने वाली दुकान में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। 

विज्ञापन
Armed Miscreants Firing And Loot In Jewellery Shop Accused Abscond in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

इसकी फुटेज खंगालने पर बदमाशों के चेहरे और बाइक का नंबर स्पष्ट दिखाई पड़ सकता है। बताया गया कि इस दुकान के संचालक की तबीयत खराब होने के कारण उनका परिवार इलाज के लिए फरीदाबाद गया हुआ है। पुलिस इस परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। ताकि दुकान को खुलवाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed