उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यहां के बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर में एक पत्नी ने ही अपने सगे भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली। आठ सितंबर की रात को हुई ओमपाल की मौत ने तब नया मोड़ ले लिया, जब उनकी भतीजी ने दो दिन बाद बुधवार को परिजनों से कहा कि चाचा की हत्या चाची और ताऊ के बेटे ने मिलकर की है। जिसके बाद मृतक ओमपाल के भाई ने थाने पर मृतक की पत्नी व बड़े भाई के पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों नामजद को जब हिरासत में लिया तो उन्होंने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
भतीजे को पाने के लिए मार डाला पति: दो साल से सगी चाची से थे संबंध... दोनों रहना चाहते थे साथ; पढ़ें कबूलनामा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 12 Sep 2025 09:19 AM IST
सार
चाचा की मौत के बाद से करन सिंह की 12 वर्षीय पुत्री गुमसुम रहने लगी। बुधवार को जब परिजनों ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने कहा कि ओमपाल चाचा की हत्या की गई है। पढ़ें पूरा खुलासा-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन