उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक हादसे ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने पर तीनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खौफनाक था हादसा, तीन जिंदगियां खत्म, परिवारों पर टूटा गम का पहाड़, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे हुआ हादसा
स्योहारा में मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के निकट सड़क पर दो कारों में भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें एक कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो युवकों ने घटना स्थल ही दम तोड़ दिया। तीसरे युवक ने बिजनौर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मेरठ के गांव किशोरी निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल है, उसका उपचार चल रहा है। मृतकों में एक युवक जिला शामली के गांव बंतीखेड़ा, दूसरा मुजफ्फरनगर के गांव तावली और तीसरा बिहार के सिवान जिले के गांव बछुआपुर निवासी था।
मुरादाबाद मार्ग पर गांव सुल्तानपुर के निकट लक्ष्य कॉलेज के सामने मुरादाबाद और धामपुर की ओर से आ रही दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों कारों की गति तेज थी, उनकी टक्कर होने की आवाज दूर तक सुनी गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
वहीं आवाज सुनकर गांव सुल्तानपुर के ग्रामीण और लक्ष्य कॉलेज के चौकीदार घटनास्थल की ओर मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कारों में फंसे लोगों को निकाला। लेकिन तब तक एक कार में सवार 28 वर्षीय नमनपाल पुत्र विनोद निवासी गांव बंतीखेड़ा थाना बाबरी जिला शामली हाल निवासी रामधाम कॉलोनी रावली महदूद जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) और 30 वर्षीय संदीप पुत्र धर्मवीर निवासी गांव तावली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
अंकित कुमार पुत्र परमवीर सिंह उम्र करीब 26 वर्ष निवासी किशोरी थाना जानी जनपद मेरठ और दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी बछुआपुर जिला सिवान (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, यहां से उन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दीपक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।