फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैंगस्टर का मकान कुर्क: जांच में खुला चौंकाने वाला राज, ये लिखा देख अफसर भी हैरान, देखिए तस्वीरें

Tue, 20 Sep 2022 09:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Sep 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bijnor police have attached of a house of ten lakh of gangster accused after DM order
बिजनौर में गैंगस्टर का मकान कुर्क। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जनपद में जिला अधिकारी के आदेश पर पुलिस प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ एक गैंगस्टर अपराधी की दस लाख रुपये की अचल संपत्ति (मकान) पर सील लगाकर कुर्क कर दिया है।

प्रशासन ने मकान पर सील लगाकर तहसीलदार नगीना को प्रशासक नियुक्त कर दिया। उप जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने बताया कि नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी अल्ताफ ने संगठित अपराध करने व आपराधिक वारदातों से धनार्जन करने के लिए एक गैंग बना रखा है। इस गैंग में तीन सदस्य हैं। 

Bijnor police have attached of a house of ten lakh of gangster accused after DM order
गैंगस्टर का मकान कुर्क। - फोटो : amar ujala

अपराधों से अर्जित किए गए धन से अल्ताफ ने मोहल्ला कलालान में दो वर्ष पूर्व 160 वर्ग मीटर भूमि में तीन कमरों वाले आवासीय भवन का निर्माण कराया है। जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये है।आरोपी अल्ताफ के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद व समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम का मुकदमा दर्ज है और अल्ताफ एक शातिर अपराधी है। 

Bijnor police have attached of a house of ten lakh of gangster accused after DM order
बिजनौर में गैंगस्टर का मकान कुर्क। - फोटो : amar ujala
न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट बिजनौर के आदेश पर मंगलवार की दोपहर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा आदि ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंच कर गैंगस्टर अल्ताफ की दस लाख रुपये की अचल सम्पत्ति (मकान) को कुर्क कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor police have attached of a house of ten lakh of gangster accused after DM order
बिजनौर में गैंगस्टर का मकान कुर्क। - फोटो : amar ujala

आवास पर लगा था प्रधानमंत्री आवास योजना का बोर्ड
जब पुलिस प्रशासन की टीम गैंगस्टर अल्ताफ के घर पर सील लगाने पहुंची तो वह घर के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बने होने की बात लिखी देख चकित रह गए। एक गैंगस्टर के अपराधी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कैसे मिल गया। 

विज्ञापन
Bijnor police have attached of a house of ten lakh of gangster accused after DM order
बिजनौर में गैंगस्टर का मकान कुर्क। - फोटो : amar ujala

इस बारे में जब डूडा के अवर अभियंता अरशद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अल्ताफ की मां को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि योजना में अल्ताफ की मां का चयन लाभार्थी के रूप में 2019 में हुआ था। तभी दो लाख रुपये दो किस्तों में खाते में पहुंचे थे। अभी भी 50 हजार रुपये बकाया है, जिसे फिलहाल रुकवा दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed