बिजनौर जनपद में नहटौर क्षेत्र के एक गांव के एक खेत में अचानक 15 फुट लंबा अजगर आ गया। बताया गया कि किसान खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान एक अजगर आ गया, जिसे देख किसानों की चीख निकल गई।
वहीं शोर सुनकर अन्य किसान मौके पर पहुंचे। इसके बाद किसान अजगर को पकड़ कर थाने ले आए।
2 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
वहीं थाना प्रभारी ने सर्प मित्र को बुलाकर अजगर को जंगल में छुड़वा दिया।
3 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
नहटौर क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी लेखराज सैनी तीन दिन पूर्व अपने खेत पर काम कर रहा था। लेखराज का खेत गांगन नदी के पास है।
4 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि खेत में काम करते समय लेखराज के पास करीब 15 फुट लंबा अजगर आ गया। अजगर देख लेखराज ने शोर मचा दिया। वहीं शोर सुनकर एकत्र हुए किसान अजगर को पकड़ कर थाने ले आए।
5 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
थाना प्रभारी इंचार्ज पंकज तोमर ने बताया कि कुछ ग्रामीण एक अजगर को लेकर थाने आए थे। सर्प मित्र सचिन को बुलाकर अजगर को जंगल में छुड़वा दिया है।