फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breaking: भदोही जेलर ने खड़े किए हाथ तो बाहुबली MLA विजय मिश्र नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट, पुलिस पर लगाए सनसनीखेज आरोप

Mon, 17 Aug 2020 12:38 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 17 Aug 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra sent from Bhadohi to Naini Central Jail
पुलिस वाहन में मौजूद विधायक - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदार की संपत्ति हथियाने की कोशिश करने के आरोपी भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्हें भदोही कारागार में रखा जाना था लेकिन जेल अधीक्षक की ओर से जेल को असुरक्षित बताने पर विजय मिश्र को नैनी जेल भेज दिया गया।



भदोही पुलिस ने विधायक को रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट आलोक यादव की अदालत में पेश किया था। विजय मिश्र निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के टिकट पर विधायक बने थे। हालांकि निषाद पार्टी का कहना है कि हमारा उनसे अब कोई लेना-देना नहीं है। 

 

Bahubali MLA Vijay Mishra sent from Bhadohi to Naini Central Jail
कोर्ट परिसर में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर से ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद भदोही पुलिस रविवार दोपहर सवा तीन बजे भदोही पहुंची। विधायक के पीछे सैकड़ों वाहनों का काफिला भी आ रहा था। उनके सारे समर्थक प्रयागराज-भदोही सीमा पर ऊंज के पास रोक लिए गए। समर्थकों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।

लेकिन पुलिस ने उन्हें लाठियां भांज कर खदेड़ दिया। इसके बाद विधायक को भदोही में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। विधायक पक्ष ने जमानत याचिका नहीं दी बल्कि पुलिस की रिमांड को चुनौती दी।

Bahubali MLA Vijay Mishra sent from Bhadohi to Naini Central Jail
पुलिस छावनी में तब्दील कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अदालत ने प्रकरण पर सुनवाई करते हुए विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विधायक के विपक्ष में अभियोजन अधिकारी मुकेश मिश्रा ने बहस पैरवी की। उधर, तीसरे दिन भी उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र का पता नहीं लग सका है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra sent from Bhadohi to Naini Central Jail
पुलिस छावनी में तब्दील कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

मप्र के आगर में 14 अगस्त को हुई गिरफ्तारी

गोपीगंज के धनापुर दक्षिणी गांव निवासी विधायक के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने चार अगस्त को मकान कब्जा करने और अन्य संपत्ति को बेटे के नाम कराने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए विधायक, पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ गोपीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

 

विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra sent from Bhadohi to Naini Central Jail
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

इस बीच विधायक ने जिला छोड़ दिया। भदोही पुलिस को उनके फरार होने की आशंका थी। इसलिए आगर पुलिस से आग्रह किया गया। आगर में 14 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed