{"_id":"5f39589d5abce22e2d635f3d","slug":"a-convoy-of-300-vehicles-was-going-on-with-bahubali-mla-vijay-mishra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहुबली MLA विजय मिश्र संग था 300 वाहनों का काफिला,एक झलक को बेताब दिखे समर्थक, नेशनल हाईवे आधे घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली MLA विजय मिश्र संग था 300 वाहनों का काफिला,एक झलक को बेताब दिखे समर्थक, नेशनल हाईवे आधे घंटे जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
विधायक विजय मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के आगर से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद विधायक विजय मिश्र रविवार को दोपहर तीन बजे जिले में पहुंचे। इस दौरान उनके पीछे आ रहे समर्थकों 3 सौ वाहनों के काफिले को ऊंज सीमा पर ही पुलिस ने रोक लिया। इसे लेकर पुलिस और समर्थकों में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लाठी पीटकर लोगों को वहां से भगाया।
2 of 6
कोर्ट में वकील और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पूर्व ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ संपत्ति कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। महीने भर के अंदर विधायक पर गुंडा एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज किए गए। उसके बाद से ही सभी फरार चल रहे थे। तीन दिन पूर्व मध्य प्रदेश के आगर में जिला पुलिस के आग्रह पर विधायक को रोका गया।
3 of 6
कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब जिले की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर रवाना हुई। आगर से विधायक के साथ बड़ी संख्या में समर्थक अपने वाहनों से पीछे-पीछे चल रहे थे। रविवार को दोपहर करीब दो बजे ऊंज सीमा पर सभी समर्थकों को रोक दिया गया। इसको लेकर समर्थक नाराज हो गए और बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो समर्थक दूसरे लिंक मार्गों से निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कोर्ट में तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जिले की सीमा में आने के बाद सीएचसी गोपीगंज में विधायक को कोविड-19 जांच के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां विधायक जांच के लिए तैयार नहीं थे। कहा कि जब तक उनके भाई या घर का कोई सदस्य नहीं आ जाता, वह जांच नहीं कराएंगे। इस दौरान भी सीएचसी के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
कोर्ट परिसर में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर सीजेएम कोर्ट परिसर से लेकर जिला पंचायत कार्यालय तक समर्थकों की भीड़ रही। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के मद्देनजर सीजेएम कोर्ट छावनी में तब्दील रहा। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी के जवान मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।