फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है लोकतंत्र की खूबसूरती: शहर की सरकार चुनने निकले लोग, दुल्हन ने विदाई से पहले किया मतदान; देखें तस्वीरें

Thu, 11 May 2023 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 May 2023 12:49 PM IST
विज्ञापन
voters came out to voting Minister MP also cast their votes in Bareilly
सरिता ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। बरेली मंडल के चारों जिलों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। कई पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंचने लगे। जलपान से पहले लोगों ने मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी की। मतदान को लेकर महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। कई महिलाओं ने सुबह-सुबह सबसे पहले मतदान किया।



पीलीभीत की नगर पंचायत कलीनगर की वार्ड नंबर चार निवासी सरिता की बुधवार रात शादी हुई। बृहस्पतिवार को विदाई होनी थी। सरिता ने मतदान की अहमियत को गंभीरता से लिया। ससुराल विदा होने से पूर्व बृहस्पतिवार सुबह सरिता ने कलीनगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मतदान किया। मतदान कर सरिता काफी उत्साहित दिखीं। इसके बाद परिजनों ने खुशी-खुशी सरिता को विदाई दी। तस्वीरों में देखिए लोकतंत्र के खूबसूरत रंग...

voters came out to voting Minister MP also cast their votes in Bareilly
मतदान के बाद फोटो खिंचाते बुजुर्ग दंपती - फोटो : अमर उजाला
बरेली जिले में चार नगर पालिकाओं, एक नगर निगम और 15 नगर पंचायतों के लिए सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हुआ। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान में देरी हुई, लेकिन मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान कर दूसरों से मतदान की अपील की। 
voters came out to voting Minister MP also cast their votes in Bareilly
90 साल की शिवदेई ने भी किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आंवला में 90 साल की शिवदेई ने सुभाष इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया। उनका बेटा उन्हें गोद में उठाकर मतदान पहुंचा। मतदान को लेकर उनके चेहरे पर अलग ही चमक दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
voters came out to voting Minister MP also cast their votes in Bareilly
नवाबगंज के एक बूथ पर युवा मतदाता - फोटो : अमर उजाला
पहली बार मतदान करने वाले युवा भी उत्साहित हैं। सुबह कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम ने धोखा दे दिया, जिससे देरी से मतदान शुरू हो सका। इसके बाजवूद मतदाताओं में उत्साह कम नहीं हुआ। मतदाता कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
voters came out to voting Minister MP also cast their votes in Bareilly
पति रामभरोसे के साथ सदाप्यारी - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव में मतदान को लेकर बुजुर्गों में उत्साह है। शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद में बूथ संख्या 59 पर बीमारी की हालत में सदाप्यारी अपने पति रामभरोसे के साथ वोट डालने आईं। बुजुर्ग महिला मंजू देवी परिजनों के साथ बूथ पर पहुंचीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed