फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly News: मुख्य अभियंता से वार्ता रही बेनतीजा, बेमियादी कार्य बहिष्कार पर गए मंडलभर के संविदाकर्मी

Tue, 17 Jan 2023 05:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Jan 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
UPPCL Contract employees start work boycott in Bareilly
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

बरेली में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बेमियादी कार्य बहिष्कार पर चले गए। कार्य बहिष्कार पर जाने से पहले कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्य अभियंता ने अपने कार्यालय पर बुलाया। मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा से वार्ता में जब कोई नतीजा नहीं निकला तो आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। 



उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि जूनियर इंजीनियर और संविदा कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में एकतरफा कार्रवाई करके संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था।इस एकतरफा कार्रवाई के विरोध में दो नवंबर से मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर संविदा कर्मचारी क्रमिक अनशन कर रहे थे। लेकिन जब बिजली विभाग के अभियंताओं ने कोई ध्यान नहीं दिया तो फिर प्रदेश स्तर पर मामला पहुंचा और बरेली का आंदोलन पूरे मंडल में किए जाने की रणनीति तय की गई। 

UPPCL Contract employees start work boycott in Bareilly
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन हुआ। मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारियों को भरोसा नहीं हुआ। इसलिए बदायूं, पीलीभीत शाहजहांपुर और बरेली में पूर्ण कार्य बहिष्कार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब तक कर्मचारियों का पीएफ उनके खाते में नहीं आ जाता और नियम कानून के विरुद्ध बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को वापस सेवा में नहीं लिया जाता, समय पर वेतन दिए जाने के आदेश नहीं होते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

UPPCL Contract employees start work boycott in Bareilly
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

आंदोलन में संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, पश्चिमांचल क्षेत्र के अध्यक्ष रामनाथ राजोरिया, मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कठेरिया, बरेली से जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव, बदायूं से जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, मध्यांचल क्षेत्र के संगठन मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री मुसब्बर अली, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार, संगठन मंत्री जयपाल सिंह, जापान सिंह, सत्यपाल आदि ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPPCL Contract employees start work boycott in Bareilly
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

19 जून को अवर अभियंता जितेंद्र केसरवानी व नीरज पवार के साथ संविदा कर्मचारियों का झगड़ा हुआ। जूनियर इंजीनियर ने झगड़े की एफआईआर दर्ज कराई। झगड़े के बाद रिंकू श्रीवास्तव विशाल कौशल विशाल श्रीवास्तव व ओमप्रकाश प्रजापति को नौकरी से बर्खास्त किया गया। इसके बाद रिंकू श्रीवास्तव ने कोर्ट के आदेश से अवर अभियंता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। दोनों ओर से अब मामले की विवेचना पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन
UPPCL Contract employees start work boycott in Bareilly
धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

संविदा कर्मचारी दो नवंबर से क्रमिक धरना दे रहे हैं। लखनऊ से नियंत्रण एवं अनुश्रवण इकाई के मुख्य अभियंता ने 17 नवंबर को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता को जांच एवं दोषी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी करने के लिए पत्र भेजा था। मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने अधीक्षण अभियंता को विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने भी जांच एवं कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। कागजों में कार्रवाई और पत्राचार चल रहा है, लेकिन मौके पर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ, इसलिए कर्मचारी आंदोलित हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed