{"_id":"63c5fcbdc4c35401417f5dd0","slug":"police-sent-four-accused-including-paramveer-singh-to-jail-in-bareilly-triple-murder-2023-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bareilly Triple Murder: भाकियू नेता समेत चारों आरोपियों को भेजा जेल, पुलिस ने फार्म हाउस से दिखाई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Triple Murder: भाकियू नेता समेत चारों आरोपियों को भेजा जेल, पुलिस ने फार्म हाउस से दिखाई गिरफ्तारी
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरी कांड के आरोपी परमवीर सिंह, रविंद्र यादव, खजांची लाल शर्मा और विकल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र के कटरी तिहरे हत्याकांड में भाकियू नेता परमवीर सिंह व रविंद्र यादव समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। इनकी गिरफ्तारी परमवीर के फार्म हाउस से दिखाई गई। पुलिस ने रणनीति के तहत रविवार को परमवीर सिंह, किसान रविंद्र यादव, परमवीर के मैनेजर खजांची लाल शर्मा और ड्राइवर विकल को फरीदपुर थाने बुलाया था। किसी को बयान दर्ज कराने तो किसी को मेडिकल परीक्षण की बात कहकर बुलाया गया। इसके बाद इन सभी को हिरासत में ले लिया गया। इनके खिलाफ सुरेश प्रधान के भाई की पत्नी अनीता देवी की ओर से हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओंमें रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को चारों आरोपी जेल भेज दिए गए। इनमें विकल के पास से तमंचा व कारतूस की बरामदगी की गई है। रविंद्र से हंसिया व खजांचीलाल से लाठी बरामद दिखाई गई है। परमवीर समेत चारों की गिरफ्तारी फार्म हाउस से दिखाई गई है।
2 of 5
रविंद्र यादव की कार
- फोटो : अमर उजाला
परमवीर ने पुलिस को बताया कि उसकी गोविंदपुर में करीब एक हजार बीघा जमीन है। जिससे उसने जमीन खरीदी थी उसी के दूसरे हिस्सेदार से आगरा निवासी सुभाष पाठक व वीरेंद्र पाठक ने जमीन खरीदी थी। मैंने न तो सुरेंद्र पाल की जमीन पर कब्जा किया है और न ही सुभाष की जमीन पर। सुभाष की जमीन नदी के कटान में चली गई है। वह उसकी उपजाऊ जमीन को अपनी बता रहा है। इसी सिलसिले में सुरेश प्रधान व आरोपियों ने उसके मजदूरों पर योजना बनाकर हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई।
3 of 5
परमवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कटरी में फार्म हाउस संचालक व उसके साथी दूसरे प्रांत व शहरों के निवासी हैं। इनमें परमवीर सिंह का मूल निवास सेक्टर 44 बी, थाना सेक्टर 34 चंडीगढ़, रविंद्र यादव का पता गांव नसीर नगला थाना नौगवां सादात जिला अमरोहा है। खजांचीलाल शर्मा पंजाब के जिला होशियारपुर के थाना माहलपुर अंतर्गत गांव जंडोली का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परमवीर सिंह के फार्म हाउस पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विकल सिंह मेरठ के थाना किठोर के गांव मिश्रीपुर का निवासी है। रविंद्र यादव खुद को भाकियू (अराजनैतिक) का मंडल उपाध्यक्ष व परमवीर खुद को भाकियू का जिला प्रवक्ता बताता है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के परमवीर सिंह समेत चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
आरोपी सुरेश प्रधान और परमवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में बुधवार शाम को हुई अंधाधुंध फायरिंग में परमवीर सिंह के दो सेवादारों परविंदर और देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। सुरेश प्रधान गुट का गुल मोहम्मद मारा गया था। सुरेश प्रधान को भी गंभीर चोटें आई थीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।