{"_id":"6163a8248ebc3efaa64440b2","slug":"up-lakhimpur-kheri-violence-ashish-mishra-was-sitting-in-thar-silence-in-interrogation-and-ashish-got-confused-in-his-words","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri Violence: थार में बैठते हुए दिखाई दिया आशीष मिश्र, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri Violence: थार में बैठते हुए दिखाई दिया आशीष मिश्र, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच
Mon, 11 Oct 2021 01:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजााल नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजााल नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को घटनास्थल पर न होने की दलील देने वाले आशीष मिश्र को आखिरकार पुलिस ने तिकुनिया कांड के समय घटनास्थल पर ही मौजूद रहने की पुष्टि करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी से पहले क्राइम ब्रांच दफ्तर में उससे 12 घंटे पूछताछ चली। इस दौरान आशीष ने बनवीरपुर में ही रहने की दलीलें, शपथ पत्र और वीडियो भी जांच टीम को उपलब्ध कराए थे। शुक्रवार को घर पर नोटिस चस्पा होने के बावजूद हाजिर न होने के बाद से आशीष की निगेटिव मार्किंग शुरू हो गई थी। शनिवार को बारह घंटे की पूछताछ के बाद निगरानी समिति इस निर्णय पर पहुंची कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। शुक्रवार को पूछताछ के लिए न आने की वजह में विरोधाभास सामने आया। कभी जानकारी न होने तो कभी तबीयत खराब होने की दलील दी गई। पर्यवेक्षण समिति घटना के समय आशीष की मौजूदगी पर ही ध्यान केंद्रित करती दिखी तो वहीं आशीष साथ ले जाए गए शपथ पत्रों को ही पक्के सबूत के रूप में पेश करता रहा।
आशीष मिश्रा गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
शपथ पत्रों में ग्रामवासियों ने घटना के समय आशीष के बनवीरपुर में ही होने की पुष्टि की हुई थी। वहीं बनवीरपुर में चल रहे दंगल कार्यक्रम के समापन का समय दो बजे से ढाई बजे तक था। वारदात के आधा घंटे बाद बंद हो चुके दंगल को दोबारा शुरू कराकर साढ़े तीन बजे खत्म किया गया।
आशीष मिश्र गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इसे पर्यवेक्षण समिति ने निगेटिव मार्किंग दी। हालांकि खुद आशीष ने भी माना कि दंगल कार्यक्रम के दौरान दो बजे के करीब वह आयोजन स्थल से चला आया था, बाद में दोबारा पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष मिश्र गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दंगल छोड़ने का कारण बताते हुए आशीष ने कहा था कि वह डिप्टी सीएम के आगमन के दौरान परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता जांचने गया था, जबकि प्रॉटोकाल के मुताबिक यह काम उनका नहीं था। इसलिए आशीष के इस तर्क को पर्यवेक्षण समिति ने नहीं माना।
विज्ञापन
आशीष मिश्र पहुंचा क्राइम ब्रांच के दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रही सही कसर सवालों के जवाब देने के तरीके ने पैदा कर दी। कभी सवालों के उलझाऊ जवाब तो कभी मौन रहते हुए तो ज्यादातर टाल मटोली करने वाले जवाबों ने पूछताछ टीम के धैर्य की परीक्षा शुरू कर दी थी।